रायगढ़ : प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कर रहे कार्य-उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल

Updated on 18-02-2023 08:16 PM

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचे, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

रायगढ़, 17 फरवरी 2023

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल आज रायगढ़ विकासखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। उन्होंने रायगढ़ ब्लॉक के सांगीतराई, केनापाली, ठाकुरपाली और औराभांठा गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही नए कार्यों की घोषणा भी की।
उच्च शिक्षामंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही प्रदेश के पारंपरिक तीज त्यौहारों और खानपान को बढ़ावा देकर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य कर रही है। आने वाली पीढिय़ों को लोक पर्वों से जोड़ने त्योहारों पर अवकाश घोषित करने और पूरे रीति रिवाजों के साथ मनाने की शुरुआत की है। पिछले 4 वर्षों के दौरान ऐसी योजनाएं बनाकर क्रियान्वित की गई जिसका सभी वर्गों को लाभ मिला। गांव में गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य किया है। शासन में आते ही वृहत कर्जमाफी का कार्य किया। आज कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में किसानों को उनकी फसलों की उचित कीमतें मिल रही है। समर्थन मूल्य के साथ आदान सहायता बोनस से अब धान के लिए किसानों को 2640 रुपए प्रति किं्वटल मिल रहा है। यह पूरे देश में सर्वाधिक है। धान के साथ दूसरी फसलों के लिए भी इनपुट सब्सिडी बोनस मिल रहा है। यह पिछले चार वर्षों से लगातार जारी है। एक ओर जहां किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए योजनाएं चल रही हैं वहीं भूमिहीन श्रमिकों को सालाना 7 हजार रुपए की सहयोग राशि दी जा रही है। बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नींव मजबूत करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले गए हैं। जहां बच्चे सरकारी स्कूल की फीस में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कर रहे हैं। जिला और ब्लॉक में इन स्कूलों को खोलने के साथ आगे विस्तार कर स्कूलों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिससे स्थानीय प्रतिभाएं प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। अधिकारियों-कर्मचारियों की मांग पर पुरानी पेंशन स्कीम की फिर से प्रदेश में शुरुआत की गई है। युवाओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने राजीव युवा मितान क्लब खोले गए हैं जिसके माध्यम से उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में जोड़ा जा रहा है। समर्थन मूल्य में खरीदी होने वाले वनोपजों की संख्या बढ़ाकर संग्राहकों को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने इस दौरान ग्राम ठाकुरपाली में 15 लाख रुपए की लागत से बने प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम औराभांठा में सीसी रोड, नाली, पचरी निर्माण, पानी टंकी, बोर खनन एवं मुक्ति धाम निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम सांगीतराई में सांस्कृतिक भवन निर्माण की घोषणा की।
उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद होता है और उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानने का मौका मिलता है। जिससे आगे स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की रूपरेखा बनाई जा सके। इस मौके पर ग्रामवासियों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, श्री दिलीप पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती चंचला पारस साव, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री कन्हैया चरण पटेल, सरपंच श्री रविशंकर सिदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.