8 साल बाद भी अधूरा रायगढ़-सरायपाली नेशनल हाईवे, जून 2025 की डेडलाइन पर सवाल

Updated on 07-06-2025 12:31 PM

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे समय से खिंचते रायगढ़-सारंगढ़-सरायपाली नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की तस्वीर अब भी साफ नहीं है। 8 साल बीत चुके हैं, लेकिन 86 किमी लंबे इस टू लेन सड़क निर्माण का काम अधूरा ही है। जून 2025 तक 30 किमी हिस्सा पूरा होना है, लेकिन कार्य की धीमी रफ्तार और बारिश के मौसम ने चुनौती बढ़ा दी है।

इस रोड को तीन हिस्सों में बांटकर ठेका दिया गया था। दानसरा से सरायपाली के बीच 29.96 किमी सड़क निर्माण का ठेका 57.98 करोड़ में मेसर्स सुभाष अग्रवाल को मिला है, जिसे 18 महीने में पूरा करना था। इस काम की समयसीमा 16 जून 2026 तय है, लेकिन अब तक प्रगति बेहद धीमी है। सरायपाली की ओर तो काम की शुरुआत भी नहीं हो पाई है।

दिवालिया कंपनी के चलते ठप पड़ा काम
प्रारंभ में इस प्रोजेक्ट का ठेका 328 करोड़ में एरा इंफ्रा को दिया गया था, लेकिन कंपनी दिवालिया हो गई। इसके बावजूद, पीडब्ल्यूडी के एनएच विभाग ने अधूरी सड़क के लिए भारी भुगतान कर डाले।

    रायगढ़ से दानसरा के बीच 45 किमी रोड पर 163 करोड़

    चंद्रपुर बायपास और पुल निर्माण के लिए 98 करोड़

अब विभाग 45 किमी सड़क को 35 करोड़ में पूरा करने की योजना बना रहा है। वहीं पुल निर्माण के लिए एनडीटी टेस्ट अनिवार्य किया गया है। चूंकि पुल का निर्माण केवल गर्मी में हो सकता है, इसलिए अब उसकी प्रक्रिया भी अगले साल की गर्मियों तक टलने की आशंका है।

बढ़ती लागत, घटती उम्मीद
बिलो में ठेका लेने के कारण अब ठेकेदार बढ़ती लेबर और मटेरियल लागत से जूझ रहा है। काम की गति इतनी धीमी है कि एक साल में 30 किमी सड़क बनाना मुमकिन नहीं दिख रहा।

पूर्व में इस प्रोजेक्ट को लेकर अफसरों पर ठेका और कंसल्टेंसी कंपनियों को बचाने के आरोप लग चुके हैं। लेकिन कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है। जनता को आज भी अधूरी सड़क, धूल और गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है।



अब सवाल यही है—क्या जून 2025 तक 30 किमी सड़क बन पाएगी या फिर यह प्रोजेक्ट और सालों तक रेंगता रहेगा?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.