बेटियों की सफलता से दमका रायगढ़, कलेक्टर ने किया सम्मानित

Updated on 11-05-2023 09:01 PM
रायगढ़। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कल घोषित परिणाम में रायगढ़ की बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। 10 वीं और 12 वीं के मेरिट लिस्ट में रायगढ़ की 6 बेटियों ने अपना स्थान बनाया है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरुवार को सभी मेरिट होल्डर्स से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने सभी टॉपर्स के पालकों और शिक्षकों का भी सम्मान किया। कलेक्टर सिन्हा ने कक्षा 12 वीं में पूरे प्रदेश में अव्वल आने वाली छात्रा विधि भोसले, 12 वीं की मेरिट में संयुक्त रूप से नवें स्थान पर रहने वाली दीपिक पटेल व रानी महाना, कक्षा 10 वीं के मेरिट लिस्ट में चौथे स्थान पर आने वाली अदिति भगत, 7 वें स्थान पर रही श्रद्धांशी अग्रवाल तथा आठवीं पोजिशन पर रही खुशी पटेल को सम्मानित किया।

कलेक्टर सिन्हा ने इस दौरान सभी बच्चियों से कहा कि आपकी सफलता से पूरा रायगढ़ जिला गौरवान्वित है। हमें उम्मीद ही नही पूरा विश्वास है कि आपकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहेगा। जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई चुनौतियों और परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। ऐसी सफलता उन लक्ष्यों को पाने के लिए दुगुनी मेहनत करने का जोश भरती हैं। उन्होंने सभी टॉपर्स बच्चों के पालकों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी बच्चे की सफलता में उसके माता-पिता और शिक्षक का बराबर का योगदान होता है। पालक पढ़ाई के लिए सही माहौल उपलब्ध कराते हैं और शिक्षक मार्गदर्शन करते हैं, जिससे छात्र की मेहनत सफलता के स्वर्णिम रूप में चमकती है। इस मौके पर उन्होंने सभी बच्चों से एक-एक कर बात की। उनके लक्ष्य जाने और उसे पाने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बी.के.बाखला, डीएमसी नरेन्द्र चौधरी, सीईओ जनपद पुसौर महेश पटेल, बीईओ पुसौर दिनेश पटेल, शिक्षा विभाग से आलोक स्वर्णकार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, टॉपर बच्चों के पालक व शिक्षक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.