मध्य प्रदेश में रेल हादसा, जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

Updated on 07-09-2024 12:03 PM
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। सुबह 5.50 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त गाड़ी स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर थी। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 'डेड स्टॉप स्पीड' पर पटरी से उतर गई।

सीपीआरओ, पश्चिम मध्य रेलवे ने जारी किया बयान


ट्रेन के पटरी से उतरने के हादसे पर पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बयान जारी किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, 'ट्रेन इंदौर से आ रही थी। जब वह जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर जा रही थी, तो ट्रेन धीरे-धीरे चल रही थी और 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सुबह 5.50 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म से लगभग 150 मीटर की दूरी पर हुई।'

इंजन के पीछे लगे दो डिब्बे उतरे


ओवरनाइट एक्सप्रेस लगभग 5:30 बजे प्लेटफॉर्म 6 पर आने वाली थी। जैसे ही इंजन प्लेटफॉर्म 6 के पॉइंट से मुड़ा, अचानक से तेज आवाज आई और इंजन के पीछे लगा एसएलआर और एसी कोच के पहिए पटरी से उतर गए। इस हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन एसी कोच के कई यात्री लड़खड़ा गए। गनीमत है कि हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। घटना के समय यात्री उतरने की तैयारी कर रहे थे।

पहले भी हुई हैं इस जगह दुर्घटना


दरअसल, यह पहली दुर्घटना नहीं है। जबलपुर के ही मदन महल स्टेशन से मुख्य रेलवे स्टेशन आते वक्त आउटर पॉइंट पर पहले भी ट्रेन डिरेल हुई हैं। बावजूद इसके पॉइंट को अभी तक नहीं सुधारा गया। अब एक बार फिर इसे रिकॉर्ड में लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.