फिर से ना हो बालासोर जैसा रेल हादसा, रेलवे ने लिया यह फैसला

Updated on 06-06-2023 09:00 PM
नई दिल्ली: फिर से कोई ट्रेन हादसे का शिकार न हो जाए, इसके लिए रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) सतर्क हो गया है। अब ट्रंक रूट पर ही नहीं, बल्कि किसी भी रूट पर कोई सिगनल फॉल्टी नहीं बचेगा। रेलवे बोर्ड ने कल ही देश भर के सिगनल सिस्टम का सेफ‌‌्टी ड्राइव चलाने का आर्डर दिया है। इसके साथ ही यह जोर होगा कि रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई सेंटर) या रिले रूम में डबल लॉकिंग की व्यवस्था का कड़ाई से पालन हो।

बालासोर के हादसे से लिया गया सबक


रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सिगनल और ट्रैक समेत सुरक्षा से जुड‌़े सभी साजो-सामानों को पहले से ही तवज्जो मिलता रहा है। अब इन सब की एक बार फिर से सेफ‌‌्टी ड्राइव शुरु की जा रही है। सिगनल और रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम से जुड़े सभी उपकरणों का बेहतर तरीके से मेंटनेंस होगा। जहां कोई उपकरण फॉल्टी दिखेगा, उसका मरम्मत नहीं किया जाएगा बल्कि बदल दिया जाएगा।

रिले रूम की विशेष निगरानी


यूं तो रेलवे में रिले रूम में सिगनल डिपार्टमेंट से जुड़े उपकरण रहते हैं। लेकिन इस रूम में जो काम होता है वह ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट का ही काम होता है। इसिलए इस रूम को खोलते वक्त स्टेशन मास्टर और सिगनल डिपार्टमेंट के लोगों की उपस्थिति अनिवार्य रहती है। दोनों के पास इस रूम की एक एक चाभी रहती है और दोनों के लगाने के बाद ही रूम का ताला खुलता है। रेलवे बोर्ड ने कहा है कि इस रूम में डबल लॉकिंग अरेंजमेंट का कड़ाई से पालन किया जाए।


क्या होता है रिले रूम

रिले रूम या आरआरआई रूम हर बड़े स्टेशनों पर होता है। जिस सेक्शन पर ट्रेन ऑपरेशन ऑटोमेटिक तरीके से होता है, वहां रिले रूम की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। जहां रिले रूम या आरआरआई रूम बना होता है, वहीं पास में ही एक ऑपरेटिंग स्टाफ मतलब कि स्टेशन मास्टर और स्विच मैन या प्वाइंट‌्स मैन की भी तैनाती होती है। ऐसा इसिलए ताकि जब रिले रूम का दरवाजा खोलना हो, तो दोनों डपार्टमेंट के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

फाटक के गुमटियों की भी होगी निगरानी

आपने रेलवे फाटक कभी न कभी जरूर देखा होगा। हालांकि रेलवे अब फाटकों को धीरे धीरे बंद कर वहां रोड ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण कर रहा है। लेकिन अभी भी ये फाटक विद्यमान हैं। रेलवे बोर्ड ने तय किया है कि अब इन गुमटियों की भी विशेष निगरानी की जाएगी। क्योंकि इन गुमटियों से भी चाहे तो किसी ट्रेन को हादसे का शिकार बनाया जा सकता है। इसिलए रेलवे ने तय किया है कि जिन गुमटियों पर सिगनलिंग इक्विपमेंट हैं, वहां भी डबल लॉकिंग अरेंजमेंट किया जाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.