आदिवासी समाज का रेल रोको आंदोलन , आज भी रद रहेंगी 12 ट्रेनें

Updated on 06-04-2023 08:46 PM

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में खेमाशुलि रेलवे स्टेशन में सुबह छह बजे से आदिवासी कुर्मी समाज ने रेल रोको आंदोलन कर दिया। इस आंदोलन के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद रहीं। वहीं, बड़ी संख्या में ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। इस आंदोलन का असर दूसरे दिन गुरुवार को भी दिखेगा। 12 ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से नहीं छूटेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दुर्ग से रवाना होने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस, 18030 शालिमार-कुर्ला एक्सप्रेस, 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, 22169 रानी कमलापति- सांतरागाछी एक्सप्रेस, 12261 मुंबई-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस व 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद रही। थोक में इतनी ट्रेनों के परिचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं 12262 हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग खड़गपुर-मिदनापुर-आद्रा-तालगरिया-बोकारो स्टील सिटी-रांची-नुआगांव-राउरकेला स्टेशन से चलाया गया।

इसी तरह 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस, 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार परिवर्तन मार्ग अनारा-राउरकेला-बोकारो स्टील सिटी-पुरुलिया-चांडिल सेे चलाई गई। इसके अलावा 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि, 12768 सांतरागाछी-नांदेडसमेत समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें मिदनापुर-आद्रा-तालगरिया-बोकारो स्टील सिटी-रांची-नुआगांव- राउरकेला होकर चलीं। इसे अलावा बुधवार को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर जंक्शन होकर गंतव्य तक पहुंचेगी।

आज भी नहीं छूटेगी ये ट्रेनें

– 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस

– 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस

– 22170 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस

– 12222 हावड़ा-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस

– 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस

– 22894 हावड़ा-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस

– 18030 सांतरागाछी-कुर्ला एक्सप्रेस

– 12810 हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस

– 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस

– 18477 पुरी- योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस

– 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस

– 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.