रेलवे ने फिर रद की 21 ट्रेनें, दो का बदला मार्ग

Updated on 09-08-2023 03:36 PM

रायपुर।  रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लाइनों का विस्तार किया जा रहा है। जिसकी वजह से 21 गाड़ियों काे रद किया गया है, जबकि दो विलंब से चलेंगी और दो परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

इसमें हावड़ा मुंबई लाइन से लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर जोन वाली गाड़ियां शामिल हैं।पूर्वाेत्तर में गाेरखपुर छावनी रेलवे स्टेशन के रिमाडलिंग व कमीशनिंग कार्य की वजह से दो गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, जिसके तहत 9, 11, 16, 18, 23, 25 एवं 30 अगस्त को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-मनकापुर-गोरखपुर होकर रवाना होगी, जबकि 8, 13, 18, 20, 25 एवं 27 अगस्त को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-प्रतापगढ़-प्रयागराज-मानिकपुर होकर रवाना होगी।

चेन्नई एक्सप्रेस भी रद

दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा-गुंटूर जंक्शन सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते 13 अगस्त को गया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12389 गया-चेन्नई एक्सप्रेस, 15 अगस्त को चेन्नई से चलने वाली गाड़ी संख्या 12390 चेन्नई-गया एक्सप्रेस रद रहेगी।

सक्ती में नान इंटरलाकिंग से दो गाड़ियां विलंब से

हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सक्ती स्टेशन नान इंटरलोकिंग के चलते 12 अगस्त को पुरी से चलने वाली 18477 पूरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस पुरी से चार घंटे देरी से चलेगी। वहीं, 12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राजेंद्रनगर से चार घंटे 30 मिनट विलंब से रवाना होगी।

हावड़ा-मुंबई रूट की ये गाड़ियां रहेंगी रद

- 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।

- 10 से 22 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।

- 09 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल।

- 10 से 23 अगस्त तक रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल।

- 09 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।

- 10 से 22 अगस्त तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।

- 09 से 21 अगस्त तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस।

- 09 से 21 अगस्त तक इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर-एक्सप्रेस।

- 09 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस।

- 10 अगस्त को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस।

- 10 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस।

- 13 अगस्त को रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस।

- 12 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस।

- 14 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस।

- 11 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस।

- 13 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस।

- 14 अगस्त तक भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस।

- 16 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला भुवनेश्वर-एक्सप्रेस।

- 10 से 22 अगस्त तक गोंदिया एवं झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर एवं झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.