रायगढ़ में रेल लाइन मरम्मत का चलेगा काम:12-13 नवंबर को किरोड़ीमल भूपदेवपुर के बीच रेलवे क्रासिंग रहेगा बंद,

Updated on 11-11-2025 12:46 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल लाईन का वार्षिक मरम्मत काम किया जाना है। इसके लिए किरोड़ीमल-भूपदेवपुर के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग क्रमांक 297 को 12 और 13 नवम्बर को बंद रखा जाएगा।

सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे बंद इस पर काम चलेगा। इस दौरान सड़क यातायात के लिए यह पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए समपार फाटक क्रमांक-298 सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है।

सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के इंतजाम

सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) रायगढ़ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 12 और 13 नवंबर को अप-डाउन थर्ड लाइन व जनसाधारण कोड़तराई का वार्षिक मरम्मत का काम चलेगा।

इस दौरान रेलवे फाटक से लोगों का और किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

साथ ही काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को भी सूचना दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

सुरक्षा व सुचारू संचालन के लिए करेंगे काम

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह मरम्मत कार्य रेल लाइन की सुरक्षा और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद संबंधित रेल फाटक को फिर से लोगों के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.