कोलंबो में बारिश बन सकती है विलेन, अगर पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच धुला तो क्या होगा?

Updated on 21-02-2026 12:45 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले अब खत्म हो गए हैं। 21 फरवरी यानी आज से वर्ल्ड कप के सुपर 8 के मुकाबलों का आगाज होने वाला है। पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हराकर बाहर किया था। कीवी टीम उस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। हालांकि कोलंबो में बारिश की काफी ज्यादा संभावना है। आइये एक बार वेदर फोरकास्ट पर नजर डालते हैं।

कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?

कोलंबो में 21 फरवरी को बारिश होने की काफी ज्यादा संभावना है। मैच से पहले और मैच के दौरान बारिश की संभावना है। बता दें कि लोकल टाइम मैच शाम को 7 बजे शुरू होगा। मैच के पहले हाफ के दौरान बारिश के चलते मैच ज्यादा प्रभावित हो सकता है। तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, इसकी उम्मीद है। ह्यूमिडिटी 80 प्रतिशत से भी ऊपर रहेगी।

क्या होगा अगर बारिश के चलते पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच धुल गया?

बता दें कि सुपर 8 के मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। अगर बारिश के चलते मैच धुल गया तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा।

अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही दोनों टीमें

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही हैं। पाकिस्तान को सिर्फ एक मुकाबले में हार भारत के खिलाफ मिली, जिसके चलते उन्होंने चार में से तीन मुकाबले जीते। न्यूजीलैंड को एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली। न्यूजीलैंड ने भी चार में से तीन मुकाबले जीते। दोनों के बीच जबरदस्त राइवलरी देखने को मिलती है। अब तक पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 49 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से पाकिस्तान ने 24 तो न्यूजीलैंड ने 23 मुकाबले जीते हैं। 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद जहां एक तरफ जश्न का माहौल है, वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के एक पोस्ट ने फैंस को…
 11 March 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन बचे हैं और सभी टीमें खिताबी जंग के लिए मैदान पर पसीना बहा रही हैं। 28 मार्च से शुरू होने वाले…
 11 March 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल…
 11 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के बीच जब दुबे-दुबे के नारे गूंज रहे थे, उसके कुछ ही घंटों बाद टीम इंडिया का यह एक्शन हीरो एक…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के असली महानायक संजू सैमसन ने विश्व विजेता बनने के बाद अपने घर तिरुवनंतपुरम पहुंचकर परिवार के साथ एक बेहद भावुक मुलाकात की। मैदान पर…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी एक बार फिर अपने पुराने और बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
Advt.