मध्य प्रदेश के 37 जिलों में आज बारिश के आसार, इंदौर में जमकर बरसे बादल

Updated on 26-10-2025 01:26 PM

भोपाल। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में अवदाब के क्षेत्र बने हुए हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में 18, सागर में 17, उज्जैन में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई। दिन का सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम का इस तरह का मिजाज तीन से चार दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश के 37 जिलों इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, आगर मालवा, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में बारिश के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में पूर्व-मध्य अरब सागर पर अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी एक अवदाब का केंद्र बना हुआ है।

पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए रविवार को इसके गहरे अवदाब में परिवर्तित होने और सोमवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर चक्रवातीय तूफान में परिवर्तित होने के आसार हैं। मंगलवार सुबह तक यह तूफान और गंभीर होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त सोमवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने के भी संकेत मिले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.