बिहार समेत 22 राज्यों में आज बारिश का अनुमान:MP में 2 दिन बाद मानसून पहुंचेगा, बिहार में हीटवेव से 24 घंटे में 8 मौतें

Updated on 17-06-2024 02:36 PM

इधर बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी के चलते अगले 5 दिन बारिश का दौर रहेगा। भोपाल में सोमवार सुबह तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। यहां 19-20 जून तक मानसून पहुंच सकता है।

बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं
मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौर के बावजूद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन उसके बाद टेम्परेचर 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है। रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हुई। गुजरात के द्वारका में सबसे ज्यादा 23 CM बारिश दर्ज की गई।

प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री

सोमवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर था। यहां तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में 2 दिन तक सीवियर हीटवेव का अलर्ट है।

बिहार में हीटवेव से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पंजाब, दिल्ली, बिहार और झारखंड में सीवियर हीटवेव की चेतावनी है।

जम्मू, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका है।

ओडिशा में 20 जून तक उमस भरी गर्मी रहेगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव रहेगी।

गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा

अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है।

25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। IDM के मुताबिक ​​​​​​अगले 5 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मेघालय, असम, मणिपुर, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में आने वाले 2-3 दिनों तक तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट है। यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम 3-4 दिन रह सकता है।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.