MP में आज और कल भी बारिश:ग्वालियर-चंबल छोड़ प्रदेशभर में रिमझिम; जानें, भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के मौसम का हाल

Updated on 14-12-2022 05:03 PM

मध्यप्रदेश में साइक्लोन मैंडूस का असर नजर आने लगा है। सीजन में पहली बार दिन में लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार को तो सूरज भी नहीं निकला। ऐसे में दिन का पारा रात के बराबर हो गया है। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि रात में 15 से 20 डिग्री न्यूनतम तापमान है।

भोपाल तो बीते तीन साल में सबसे सर्द हो गया। दिन का अधिकतम तापमान मंगलवार को 18.2 डिग्री तक ही चढ़ सका। इससे पहले वर्ष 2019 में दिन का पारा 6 दिसंबर को 17.9 डिग्री सेल्सियस इससे कम था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह से जानते हैं कि 48 घंटे तक प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा। हालांकि ग्वालियर-चंबल पर इस सिस्टम का असर नहीं पड़ा है।

वैज्ञानिक सिंह ने बताया कि अरब सागर के पूर्वी मध्य हिस्से में मैंडूस सक्रिय है। दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी के साथ बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही थी। अब अरब सागर से भी नमी मिल रही है। इसके कारण इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, शहडोल और सागर भोपाल के नवीबाग, दमोह, बैतूल और छिंदवाड़ा में बारिश ज्यादा हुई। इन इलाकों में 5 से 6 डिग्री के तापमान की गिरावट दर्ज की गई है।

यहां हल्की से मध्यम बारिश

नर्मदामपुरम, इंदौर, रायसेन, भोपाल, सीहोर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला में कहीं-कहीं बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।

इंदौर और उज्जैन में भी तेज बारिश

मंगलवार दोपहर बाद इंदौर में भी तेज बारिश हुई। इससे ठंडक भी बढ़ गई। इंदौर के पश्चिम इलाके में तेज बारिश हुई। राउ बायपास के साथ कैंट रोड सेमत आसपास के इलाकों में करीब आधे घंटे तक पानी गिरा।

बादलों के कारण दिन का तापमान बढ़ा

बादलों के कारण दिन की अपेक्षा रात का तापमान बढ़ गया है। भोपाल और उसके आसपास रात में 15 से 16 डिग्री सेल्सियस, जबकि ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। यह स्थिति अभी दो दिन रहेगी। कल से बारिश कम हो जाएगी। बादल छंटने से मौसम बदलने लगेगा।

यहां गिरा दिन का पारा

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस के असर से मध्यप्रदेश में सीजन में दूसरी बार मावठा गिरा। आज भोपाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। भोपाल में चौबीस घंटों के दौरान आध इंच बारिश हो गई। इससे मंगलवार को दिन का पारा 9 डिग्री गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस आ गया। रात का पारा 16.2 डिग्री रहा। रात के बराबर दिन का पारा आ गया। इंदौर में भी दिन का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस आ गया। उज्जैन में तो दिन का पारा सबसे ज्यादा 10 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। धार, ग्वालियर, पचमढ़ी, रतलाम, सागर, सतना, में 2 से लेकर 6 डिग्री तक पारा गिर गया।

ग्वालियर में रात का पारा 7 डिग्री तक आएगा

बादल छंटने से 18 दिसंबर से रात का पारा तेजी से नीचे आएगा। इससे धीरे-धीरे उत्तरी हवाएं आना शुरू हो जाएंगी। इससे ठंड बढ़ जाएगी। सबसे ज्यादा ग्वालियर चंबल में न्यूनतम तापमान 7 के आसपास और भोपाल और उसके आसपास रात का पारा 11-12 डिग्री के आसपास आ जाएंगे। इंदौर और उज्जैन में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.