पटना में हो रही बारिश अब तक छूटी नहीं, अगले दो दिनों तक पूरे बिहार में बरसात

Updated on 23-09-2023 03:46 PM

पटना: दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूरे प्रदेश में शुक्रवार से ही अच्छी वर्षा रेकॉर्ड की जा रही है। शनिवार को भी बारिश का दौर जारी है। बारिश होने की वजह से उमस से लोगों को छुटकारा मिली है। ये बारिश सिर्फ पटना में ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में देखी जा रही है।


पटना में झमाझम बारिश

पटना में पिछले दो दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। कभी रूक जाती है तो कभी तेज हो जा रही है। उमस से परेशान पटना के लोगों को सुकून देनेवाली बरसात अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।


पूरे बिहार में बरसात

सिर्फ पटना में ही ये बारिश नहीं हो रही बल्कि पूरे बिहार में बरसात हो रही है। इस बारिश से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। उनकी धान की फसल बर्बाद हो रही थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक बारिश होती रहेगी।


मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 7 और जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


यहां के लोग रहे सावधान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र मुताबिक शनिवार को पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज जिले में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिले में येलो अलर्ट जारी कर एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही प्रदेश में अन्य जगहों पर भी आंशिक से मध्यम बारिश के आसार रविवार तक बने हुए हैं।


वज्रपात का भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग पटना ने अलर्ट जारी कर कुछ जिलों में वज्रपात के साथ बूंदाबांदी होने की चेतावनी दी है। सारण, समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सीवान जिले में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। हालांकि पूरे बिहार में बरसात हो रही है।


अगले दो दिनों तक बारिश

अगले दो दिनों तक राज्य में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। इसके बाद वर्षा में कमी आएगी। पिछले चौबीस घंटे में बिहार में सर्वाधिक वर्षा सबौर में 225 मिलीमीटर दर्ज की गई। जबकि, जमुई में 164, भागलपुर में 155 और बांका में 103 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.