वृष्टि की टापुर-टुपुर के साथ मुख्यमंत्री पर बरसा लाड़ली बहनों का स्नेह और भांजे-भांजियों का प्यार

Updated on 22-07-2023 12:37 PM

विकास पर्व के दौरान आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए रोड-शो में अपार जन-समूह उमड़ा। मुख्यमंत्री फ्रीडम मोटर्स के सामने से पलोहा तिगड्डा, महाकाल तिगड्डा, बोदरी चौराहा से होते हुए कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी पहुँचे। लाड़ली बहनों, लाड़ली लक्ष्मियों के साथ सभी लोग हर तरफ से भैया जी, मामा जी की नारों के साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान पर पुष्प-वर्षा कर रहे थे। इस दौरान हुई बारिश में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ, वे बढ़-चढ़कर रोड-शो में हिस्सेदारी करते रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भाई-बहन और परिवार के मिलने के अवसर पर इंद्रदेव भी प्रसन्न होकर वर्षा कर रहे हैं। आज मैं भी वर्षा से भीगा, भांजे-भांजियाँ भीगे और सभी ने भीगते हुए रोड शो में अपार उत्साह से भाग लिया। जनता के प्यार और विश्वास से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने घर की छत और बालकनियों से भी मुख्यमंत्री पर पुष्प-वर्षा कर स्नेह बरसाया। लगभग 2 घंटे चले रोड शो में बच्चे, महिलाएँ, युवा से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। लाड़ली बहनों ने भी हाथों में 'धन्यवाद भैया' की तख्ती लेकर मुख्यमंत्री के प्रति अपना स्नेह दिखाया। नगर वासियों ने बाजे-गाजे के साथ आरंभ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक अपनी मौजूदगी दिखाई।

रोड शो में लोकसभा सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक श्री जालम सिंह पटेल, श्री अभिलाष मिश्रा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समूह मौजूद रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.