किसानों पर आफत की बारिश, प्रदेश भर में धान व मक्के की फसल को भारी नुकसान

Updated on 28-10-2025 03:25 PM

भोपाल। पिछले दो-तीन दिनों में हुई वर्षा ने प्रदेश भर में किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अधिकतर जगह धान की फसल पक चुकी है। कुछ जगह कटाई भी हो गई है। इस बीच वर्षा व हवाओं से धान की फसल खेत में ही गिरने से खराब होने की पूरी आशंका है। दाने काले पड़ने व फफूंद लगने की डर है। वहीं, खलिहान में रखी धान की फसल पानी के चलते सड़ जाएगी।

इसी तरह मक्का की फसल को भी खूब नुकसान हुआ है। अधिकतर स्थानों पर इसकी कटाई हो चुकी थी। गहाई होने वाली थी, इसके पहले वर्षा से फसल खराब हो गई है। किसान संगठनों का दावा है कि प्रदेश भर में लगभग दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान इस बारिश से किसानों को हुआ है।

किसान नेता केदार सिरोही ने बताया कि खरीफ सीजन की फसलों को नुकसान तो हुआ ही रबी फसल की बोनी भी 15 दिन पिछड़ गई है। एक से 15 नवंबर के बीच बोनी का सबसे अच्छा समय माना जाता है, पर अब 15 के बाद ही हो पाएगी। बोनी देरी होने से गर्मी की मूंग व अन्य फसलों की बोनी भी प्रभावित होगी। उड़-मूंग और सोयाबीन की फसल को भी नुकसान हुआ है।

कहां क्या हुआ नुकसान- विंध्य व महाकोशल

प्रदेश के सबसे अधिक धान उत्पादन करने वाले बालाघाट जिले में तीन लाख 11 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाई है। बारिश से यहां 30 से 40 प्रतिशत धान के नुकसान की आशंका है। हालांकि कृषि विभाग इससे इन्कार कर रहा है। सीधी जिले में 40 प्रतिशत धान पकने की स्थिति में है। आगे वर्षा हुई तो फसल को नुकसान होगा। शहडोल में एक लाख 42 हजार हेक्टेयर में धान की खेती में वर्षा से 40 प्रतिशत फसल खराब होने की स्थिति में है। उड़द, सोयाबीन, तिल 70 प्रतिशत तक खराब हो चुकी हैं। आगे वर्षा होती है तो फसल के पौधे जमीन पर गिरेंगे, जिससे उनमें नमी आएगी और फूफंद लगेगी।

मध्य भारत अंचल का हाल

विदिशा, रायसेन, बैतूल और सीहोर में धान की पकी फसल वर्षा की वजह से भारी होकर आड़ी हो चुकी है। उनके दाने भी बिखर गए हैं। बैतूल में धान के खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटाई में भी देरी होगी। किसानों का कहना है कि गीले दाने काले पड़ सकते हैं। रायसेन में दो लाख हेक्टेयर और विदिशा में 80 हजार हेक्टेयर में धान बोया गया था, जिसमें से 30 हजार हेक्टेयर की कटाई हो चुकी है। बैतूल में 60 हजार हेक्टेयर और सीहोर में 45 हजार हेक्टेयर जमीन पर धान बोया गया था। विदिशा में पिपलखेड़ी गांव में किसानों की खेत से काटकर खलिहान में रखी फसल बरसात के पानी में डूब गई। राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम ने पांच किसानों की फसल का नुकसान दर्ज किया है।

ग्वालियर-चंबल अंचल का हाल

श्योपुर जिले के बड़ौदा, श्योपुर और कराहल में धान की फसल प्रभावित हुई। रविवार को जिला प्रशासन ने नुकसान का सर्वे करने के आदेश दिए थे, लेकिन सोमवार तड़के पांच बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। शिवपुरी में 5 से 6 हजार हेक्टेयर में धान प्रभावित हुई है। यहां अधिक नुकसान नरवर, कोलारस आदि क्षेत्रों में धान की फसल को हुआ है। उप संचालक कृषि पान सिंह करोरिया का कहना है कि रविवार की बारिश से नरवर क्षेत्र में 10 से 12 गांव में पांच से छह हजार हेक्टेयर में लगी धान की फसल प्रभावित हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.