रायपुर : धान खरीदी केन्द्र नागपुर में 70 बोरा अमानक धान जब्त
Updated on
04-01-2023 04:01 PM
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर श्री एस. ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र नागपुर के औचक निरीक्षण के दौरान वहां समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए व्यापारी कृषक श्री विजय शंकर जायसवाल का 70 अमानक धान जब्त किए जाने की कार्यवाही की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान व्यापारी कृषक विजय शंकर जायसवाल द्वारा बेचने के लिए लाए गए धान का मुआयना करने पर यह पाया कि धान की क्वालिटी ठीक नहीं है। बोरे में भरे नये धान के साथ पुराना बदरा धान की मिलावट की गई है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से श्री जायसवाल द्वारा लाए गए धान की पलटी कराई तो उसमें बड़ी मात्रा पुराना सुरही लगा बदरा धान भरा हुआ था। कलेक्टर ने इस मामले में जब पूछताछ की तो श्री जायसवाल ने यह स्वीकार किया कि उसने 70 बोरे धान में 25 बोरा पुराने धान की मिलावट की है, जिसे उसने किसानों से पहले खरीदा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि श्री विजय शंकर जायसवाल कोचिया का भी काम करता है। कलेक्टर ने श्री जायसवाल के उक्त कृत्य को लेकर नाराजगी जताई और उसके नाम पर दर्ज शेष रकवा का समर्पण किए जाने की कार्यवाही भी की. ताकि वह आगे इस तरह का कृत्य न कर सके। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को धान खरीदी में पूरी तरह सतर्कता बरतने और अमानक धान न खरीदे जाने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी और मिली भगत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कोचियों पर कड़ी निगाह रखने और गड़बड़ी करने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र चैनपुर और बरबसपुर का भी निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा की और धान बेचने के एवज में भुगतान के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को मानक स्तर का धान बेचने के लिए खरीदी केन्द्र में लाने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समान ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपनी उच्चहन और पड़ती भूमि में कोदो, कुटकी रागी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।
महासमुंद। जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
कोरिया। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
उत्तर बस्तर कांकेर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…