रायपुर : चिरमिरी में भुकभुकी जलाशय के समीप एडवेंचर पार्क बनेगा
Updated on
25-01-2023 05:23 PM
चिरमिरी नगर के समीप स्थित भुकभुकी जलाशय क्षेत्र में एडवेंचर पार्क का निर्माण कराए जाने की पहल जिला प्रशासन द्वारा शुरू की जा रही है। कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने इस एडवेंचर पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल का मौका मुआयना किया और अधिकारियों को प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भुकभुकी जलाशय क्षेत्र में एडवेंचर पार्क विकसित किए जाने की घोषणा की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा सर्वेक्षण, प्रोजेक्ट तैयार एवं अन्य गतिविधियों के विकास के लिए डीएमएफ मद से 60 लाख रूपए की मंजूरी दी गई है। एडवेंचर पार्क के निर्माण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित वन एवं तकनीकी विभाग की अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय कमेटी भी गठित की गई है। भुकभुकी जलाशय 40 हेक्टेयर में निर्मित है। यह जलाशय पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां का प्राकृतिक दृश्य बहुत ही मनोरम और एडवेंचर पार्क के अनुरूप है। भुकभुकी जलाशय से वर्तमान में तीन गांव के किसानों को एक हजार एकड़ में सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस जलाशय से सिंचाई के लिए नहर का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल इस जलाशय को स्थानीय मछुआ समिति को मछली पालन के लिए पट्टे में दिया गया है। भुकभुकी जलाशय के क्षेत्र में निर्मित होने वाले एडवेंचर पार्क के लिए समीपस्थ दोनों पहाड़ियों पर रिसॉर्ट का निर्माण कराया जाएगा। यहां बेस जम्पिंग, जिप लाईनिंग, उबड़-खाबड़ एवं ऊंची-नीचीे पहाड़ियों के बीच मोटर साईकिल रेसिंग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाईंम्बिंग, मॉउंटेन बाईकिंग सहित पैराशूटिंग एवं अन्य एडवेंचर की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। कलेक्टर श्री ध्रुव ने एडवेंचर पार्क के लिए प्रस्तावित स्थल का मौका मुआयना करने के बाद समीपस्थ गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों विशेषकर मनरेगा, पीडीएस चावल वितरण, स्वास्थ्य सुविधा, वनाधिकार पट्टा वितरण, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा बाड़ी में की जा रही सब्जी की खेती का भी मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों को सब्जी की खेती को और बेहतर तरीके से करने के साथ-साथ ढलान वाली जमीनों में कोदो, कुटकी, राई की फसल लेने की समझाईश दी। ग्रामीणों ने बताया कि भुकभुकी जलाशय के सिंचाई के लिए पानी मिलने से उन्हें कृषि कार्य में सुविधा होने लगी है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…