रायपुर : पीडीएस के तहत माह मार्च के लिए 7,416 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन
Updated on
04-03-2023 09:14 PM
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशन कार्डों में भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत केरोसिन प्रदाय किए जाने निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय नई दिल्ली से वर्ष 2023 के चतुर्थ तिमाही के लिए प्राप्त केरोसिन आबंटन में से 7416 किलोलीटर केरोसीन का छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्ड एवं हाकर्स के लिए माह मार्च 2023 के लिए उचित मूल्य दुकानवार आनलाईन आबंट जारी कर दिया गया है। इसमें पीडीएस के लिए 7367 और हाकर्स के लिए 49 किलोलीटर केरोसिन सामिल है। इस आशय का पत्र खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों और ऑयल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयकों को भेज दिया गया है। खाद्य विभाग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पीडीएस के तहत प्रचलित सभी अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले राशन कार्डाे को पात्रता होेगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों के लिए अधिकतम 2 लीटर केरोसीन तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 3 लीटर तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारियों को अधिकतम 2 लीटर की पात्रता होगी। वहीं हॉकर्स को 85 लीटर के मान से पृथक आबंटन जारी किया गया है। हॉकर्स को निर्धारित उचित मूल्य दुकान के समक्ष खड़े होकर हॉकर्स से राशन कार्डधारियों को केरोसिन वितरित कराने को कहा गया है। माह मार्च के लिए जिलेवार केरोसीन आबंटन इस प्रकार हैै। बस्तर जिले के लिए 336 किलोलीटर केरोसीन का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर जिले के लिए 120 किलोलीटर, दन्तेवाड़ा जिले के लिए 120 किलोलीटर, कांकेर जिले के लिए 300 किलोलीटर, कोंडागांव जिले के लिए 252 किलोलीटर, नारयणपुर जिले के लिए 60 किलोलीटर, सुकमा जिले के लिए 144 किलोलीटर, बिलासपुर जिले के लिए 408 किलोलीटर, गौरला-पेड्रा-मरवाही जिले के लिए 96 किलोलीटर, जांजगीर-चांपा जिले के लिए 252 किलोलीटर, कोरबा जिले के लिए 240 किलोलीटर, मुंगेली जिले के लिए 204 किलोलीटर, रायगढ़ जिले के लिए 252 किलोलीटर, बालोद जिले के लिए 168 किलोलीटर, बेमेतरा जिले के लिए 216 किलोलीटर, दुर्ग जिले के लिए 228 किलोलीटर, कवर्धा जिले के लिए 240 किलोलीटर, राजनांदगांव जिले के जिए 168 किलोलीटर, बलौदा बाजार भाटापारा 288 किलोलीटर, धमतरी जिले के लिए 192 किलोलीटर, गरियाबंद जिले के लिए 348 किलोलीटर, महासमुंद जिले के लिए 264 किलोलीटर, रायपुर जिले के लिए 348 किलोलीटर, बलरामपुर जिले के लिए 288 किलोलीटर, जशपुर जिले के लिए 420 किलोलीटर, कोरिया जिले के लिए 132 किलोलीटर, सरगुजा जिले के लिए 360 किलोलीटर, सूरजपुर जिले के लिए 324 किलोलीटर, सक्ती जिले के लिए 180 किलोलीटर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लिए 144 किलोलीटर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए 180 किलोलीटर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए 84 किलोलीटर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए 60 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…