रायपुर : शैक्षणिक भ्रमण हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में नोडल अधिकारी की नियुक्ति

Updated on 07-01-2023 05:15 PM

 निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जैव विविधता का अध्ययन कराने हेतु विशेष पहल की गयी है जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए श्री कमल नारायण तिवारी, एस.डी.ओ. को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक श्री गणवीर धम्मशील ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों/ विद्यालयों के प्राचार्य नोडल अधिकारी से शैक्षणिक भ्रमण हेतु उनके मो.नं. +91-9407799049 से सम्पर्क कर सकते है।

शैक्षणिक भ्रमण अन्तर्गत कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में लाईम स्टोन की गुफाओं का भ्रमण, भौगौलिक विशेषता, जैव विविधता एवं बस्तर की आदिवासी संस्कृति से भी छात्र-छात्राओं को परिचय कराने का प्रयास किया जायेगा ताकि भविष्य में यह छात्र-छात्राएँ इस प्राकृतिक धरोहरएवं संसाधनों को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभायेंगे।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर मध्य भारत जो प्राकृतिक जैव विविधता का एक अनोखा खजाना है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, रोमांचक गुफाओं के लिए देश-विदेश में विख्यात है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास क्षेत्र होने के साथ-साथ ही लाइमस्टोन की प्राकृतिक संरचनाओं से निर्मित लाश गुफा, कोटमसर गुफा, दण्डक गुफा देश एवं विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.