रायपुर : चिरमिरी में एन.सी.पी.एच हॉस्पिटल रोड़ के डामरीकरण का कार्य शुरू

Updated on 25-01-2023 05:20 PM
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भतरपुर कलेक्टर श्री पी. एस. ध्रुव के निरीक्षण एवं कड़े निर्देश के बाद अंतत एसईसीएल प्रबंधन ने चिरमिरी स्थित एनसीपीएच हॉस्पिटल आने-जाने वाली सड़क के डामरीकरण का काम आज आनन-फानन में शुरू कर दिया है। एनसीपीएच हॉस्पिटल एसईसीएल प्रबंधन द्वारा संचालित है। इस हॉस्पिटल के आने-जाने की सड़क के मरम्मत एवं रखरखाव की जिम्मेदारी भी एसईसीएल प्रबंधन के जिम्मे है। लम्बे अरसे से यह सड़क जर्जर हो गई थी। आवागमन में मरीजों एवं परिजनों सहित राहगीरों को तकलीफ होती थी। सड़क में जगह-जगह गड़्ढे हो गए थे और बड़ी-बड़ी गिट्टियां उखड़ आई थी।
कलेक्टर श्री धु्रव ने बीते रविवार को चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई का जायजा लेने के दौरान आकस्मिक रूप से एनसीपीएच हॉस्पिटल के मुआयने पर पहुंचे थे। सड़क की जर्जर स्थिति देख कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई थी और एसईसीएल प्रबंधन को तत्काल इसका डामरीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए थे। एसईसीएल प्रबंधन द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों के पेयजल सुविधा के लिए स्थापित वाटर एटीएम भी महीनों से बंद एवं बेकार पड़ा था। यह वाटर एटीएम अब फिर से चालू हो गया है और लोगों को इससे पेयजल मिलने लगा है। 
कलेक्टर ने हॉस्पिटल और उसके परिसर में व्याप्त गंदगी, बंद पड़े वाटर एटीएम, जर्जर सड़क को लेकर एसईसीएल के प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाने के साथ ही हॉस्पिटल की व्यवस्था को दुरस्त करने और जर्जर सड़क की मरम्मत कराए जाने के सख्त निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने उक्त मामले में एसईसीएल के महाप्रबंधक से भी मोबाइल पर चर्चा कर उन्हें हॉस्पिटल और वहां के व्यवस्था की जानकारी दी थी। कलेक्टर ने एसईसीएल के महाप्रबंधक को जनहित के उक्त कार्याें को तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए थे। हॉस्पिटल के सामने स्थित गार्डन को भी व्यवस्थित कराकर वहां औषधी और छायादार पौधों का रोपण कराए जाने के निर्देश प्रबंधन को दिए गए थे। 
कलेक्टर के निर्देश के बाद प्रबंधन ने रोड़ का डामरीकरण कार्य तत्काल शुरू कराए जाने के साथ ही हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गया है। गौरतलब है कि सड़क डामरीकरण की निविदा स्वीकृत होने के बावजूद भी एसईसीएल प्रबंधन द्वारा डामरीकरण कार्य में बिना वजह लेट-लतीफी की जा रही थी। कलेक्टर ने एसईसीएल के सिविल इंजीनियर को निरीक्षण के दौरान मौके पर तलब कर डामरीकरण के कार्य को 24 घंटे के भीतर ही शुरू कराने की सख्त हिदायत दी थी। 
क्रमांक : 6470 /नसीम

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.