रायपुर : गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए मिल रही 20 लाख रूपए तक की सहायता
Updated on
07-04-2023 08:32 PM
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गंभीर बीमारियों के ईलाज के लिए देश की बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से अब तक 2643 मरीजों को सहायता दी गई है। इस योजना में मरीजों को ईलाज के लिए 20 लाख रूपए तक की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना में गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, थैलेसीमिया मेजर, हीमोफिलिया, फेफड़े, कीडनी और लीवर ट्रांसप्लांट, कॉक्लीयर इम्प्लांट, हृदय, मस्तिष्क और मेरूदंड संबंधित जटिल ऑपरेशन के लिए राज्य के भीतर और राज्य के बाहर ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना 01 जनवरी 2020 से संचालित की जा रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल किया जा सकता है अथवा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। कोंडागांव जिला के केशकाल में रहने वाले श्री इमरान आडवाणी के घर जब नन्हे दिशान ने जन्म लिया तो खुशी का माहौल था। परंतु जब दिशान चार माह का हुआ अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि उसे थैलेसीमिया मेजर नामक गंभीर आनुवांशिक बीमारी है। खून की कमी के कारण दिशान का शरीर लगातार कमजोर होता जा रहा था और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। बैंगलोर के चिकित्सकों ने बोनमैरो इम्प्लांट की सलाह दी। इसमें 40 लाख रूपए का खर्च होने की बात जानकर परिजनों ने दिशान को बचा पाने की अपनी उम्मीद भी खो दी थी। ऐसी निराशा की घड़ी में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना दिशान के जीवन में आशा की एक किरण बन कर सामने आई। परिवार के आवेदन करने के 15 दिवस के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 लाख रूपए की राशि दिशान के पिता के खाते में अंतरित कर दी गयी। बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज प्रारंभ हुआ। 6 माह के लम्बे चले उपचार के उपरांत दिशान ने अंततः थैलेसीमिया मेजर जैसी गम्भीर आनुवांशिक बीमारी को हरा दिया और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है। दिशान के स्वस्थ होने पर उनके परिजन बहुत ही खुश हैं। मासूम दिशान के चेहरे की मुस्कान अब लौट आयी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ईलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता के लिए दिशान एवं उसके परिजनों ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना नहीं होती तो आज शायद दिशान का ईलाज संभव नहीं हो पाता।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…