रायपुर : कई जगहों के खसरों में रजिस्ट्री पर रोक

Updated on 16-07-2025 12:31 PM

रायपुर।  नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने मंगलवार को विधानसभा के एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राजधानी के 15 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की शिकायत मिली थी, सभी 15 स्थानों के खसरों में रजिस्ट्री पर रोक लगाने जिला पंजीयक को पत्र भेजा गया है, इसके अलावा 14 स्थानों पर एफआईआर दर्ज करने विभिन्न थानों को पत्र भेजा गया है, इसमें तीन प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत ने प्रदेश में अवैध प्लाटिंग को लेकर सवाल लगाया. उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के हीरापुर, अटारी, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के गोकुल नगर, रामकृष्ण परमहंस वार्ड, एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में हुए अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाया. जिसके जवाब में मंत्री श्री साव ने बताया कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 01 के हीरापुर, अटारी व सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड के गोकुल नगर क्षेत्र में कुल 15 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही कर 15 स्थानों के खसरों में रजिस्ट्री पर रोक के लिए जिला पंजीयक रायपुर को पत्र भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उक्त 15 स्थानों में से 8 स्थानों के भूखंड खसरों पर अपर कलेक्टर रायपुर द्वारा भूमि के क्रिय विक्रय पंजीयन पर रोक लगाई गई है, वहीं 14 स्थानों पर एफआईआर दर्ज किए जाने के लिए संबंधित थानों को अलग-अलग पत्र भेजा गया है, जिसमें से 3 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की गई है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.