रायपुर : छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल : मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से महकी राजधानी

Updated on 18-02-2023 08:23 PM

लोगों ने जाना- मिलेट्स में छिपा है स्वाद और सेहत का खजाना

भारत की नामी शेफ गुंजन गोएला ने सिखाए मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना

लोगों ने लिया बाजरे के सूप, रोटी और खिचड़ी का स्वाद

रायपुर, 17 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के पहले दिन आज राजधानी रायपुर का नेताजी सुभाष स्टेडियम मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू से महक उठा। यहां भारत की नामी शेफ गुंजन गोएला ने स्वाद और सेहत से भरपूर मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखाया और दर्शकों को खिलाया। उन्होंने बाजरे, मटर और पुदीने का सूप, बाजरे की खिचड़ी और बाजरे की रोटी, गुड़ चूरमा के साथ बनाकर खिलाया। मिलेट्स के व्यंजन चखकर  लोगों ने जाना कि बाजरे के सूप, रोटी और खिचड़ी में भी स्वाद और सेहत का खजाना छुपा है। इस बीच शेफ गुंजन गोएला ने लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए और मिलेट को लेकर उनकी शंकाओं का समाधान किया।

शेफ गुंजन गोएला ने कहा कि भारत में पाक विद्या की समृद्ध संस्कृति रही है। जिस पर युवा पीढ़ी को रिसर्च करने की जरूरत है। मिलेट्स हमारा प्राचीन भोजन रहा है, जिसे हम फिर अपना कर भारत को भविष्य के सुपर फूड से समृ़द्ध बना सकते हैं। इससे हम अपनी सेहत के साथ किसानों की भी मदद कर सकते हैं। मिलेट्स पौष्टिकता से भरपूर होते हैं और जल्दी उगते हैं। उन्होंने कहा कि खाने के पहले यह जान लेना चाहिए कि मिलेट्स क्यों और कैसे खाया जाए। उन्होंने बताया कि मिलेट्स में हाई फाइबर और पोषक तत्व होते हैं। इसलिए उन्हें पकाने में अधिक पानी का उपयोग करना चाहिए । ेधीरे-धीरे अपने खाने में मिलेट्स को शामिल करें तो एक समय खाने का 80 प्रतिशत हिस्से में मिलेट्स शामिल हो जाएगा। डायबिटीज और हार्ट पेशेंट के लिए यह बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसका गाइसीमिक इंडेक्स लो रहता है और इसमें स्टार्च कम होता है।

दर्शकों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि किडनी के पेशेंट कोदो, सावा खा सकते हैं, इसे बनाने में घी कम उपयोग होता है। उन्होंने बताया कि सावा से अच्छा दोसा बनाया जा सकता है। पफ मिलेट्स की भेलपूरी बनाई जा सकती है। मिलेट्स से पेनकेक, शेक और केक भी बनाए जा सकते हैं।  

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ और आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मिलेट कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इस अनूठे कार्निवाल में मिलेट फूड कोर्ट भी लगाया गया है जहां नागरिक मिलेट के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। मिलेट कार्निवाल का उद्देश्य मिलेट को लोगों के दैनिक आहार में शामिल करने तथा इसके पोषक मूल्य के प्रति जनजागरूकता लाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.