रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और राशि का वितरण

Updated on 11-01-2023 10:27 PM

सिहावा विधानसभा के मगरलोड स्थित खिसोरा में आयोजित भेंट-मुलाकात के दौरान

रायपुर, 11 जनवरी 2023

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सिहावा विधानसभा के मगरलोड स्थित खिसोरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरित किए। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण और विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत चेक वितरित किए। इनमें अस्थिबाधित करेली बड़ी के श्री रूपेश, श्री रेवन, श्री कामता,  खिसोरा के श्री देवेश, सुश्री सत्यभामा साहू, श्री पुरण साहू को ट्रायसाइकिल और श्री गजेन्द्र को बैसाखी वितरित किए। इसी तरह ग्राम कपालफोड़ी के दम्पत्ति श्रीमती हेमलता और श्री टीकम राम को मुख्यमंत्री विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार रूपये का चेक मुख्यमंत्री श्री बघेल के हाथों वितरित किया गया।
    इसी तरह श्रम विभाग की ओर से मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत ग्राम करेली बड़ी की श्रीमती महेश्वरी साहू, श्रीमती चुनेश्वरी विश्वकर्मा और मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ग्राम मोतिमपुर की श्रीमती झलेन्द्री बाई और कपालफोड़ी की श्रीमती झुनिया बाई को 20-20 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु पर दिव्यांग सहायता योजना के तहत करेली बड़ी के श्री मिलुराम को एक लाख रूपये की राशि का चेक प्रदाय किया गया। उन्होंने कृषि विभाग की ओर से नवागांव के किसान श्री बिसेलाल साहू, श्री रूपेश साहू, श्री लिलेश्वर साहू, श्री अभिलाष साहू और श्री जागेश्वर यादव को स्पेयर वितरित किए। इसी तरह उद्यानिकी विभाग की ओर से तीन हितग्राहियों को 30 हजार रूपये का चेक वितरित किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.