रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का किया शुभारंभ
Updated on
12-04-2023 10:49 PM
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में नये कलेवर में वेब मीडिया ‘सीजीवालडॉटकॉम‘ का शुभारंभ किया। उन्होंने सीजीवाल परिवार एवं इसके दर्शकों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सीजीवाल के प्रमुख संपादक श्री रूद्र अवस्थी एवं संपादक श्री भास्कर मिश्र भी इस मौके पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सीजीवाल लंबे समय से छत्तीसगढ़ के समाचारों को आम जनता तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजीवाल समाचार भी है, विचार भी है और संवाद भी, अब यह एक नए कलेवर में आपके सामने आ रहा है। प्रमुख सम्पादक श्री अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 2014 से संचालित वेब मीडिया सीजीवालडॉटकॉम एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है। जिसमें राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित खबरें लगातार प्रसारित की जा रही हैं। अब इस वेब मीडिया को आकर्षक पेज के साथ एक बार फिर नया कलेवर दिया गया है। जिससे अधिक तेजी से खबरें पाठकों तक पहुंच सकेंगी। नए कलेवर में पाठकों को विभिन्न क्षेत्रों की खबरें अलग-अलग कैटेगरी में सुविधाजनक ढंग से मिल सकेंगी।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…