रायपुर : कलेक्टर श्री ध्रुव ने मोरगा जलाशय का मुआयना किया

Updated on 15-02-2023 06:56 PM

क्षतिग्रस्त स्लूस बैरल की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश

रायपुर, 14 फरवरी 2023

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मोरगा जलाशय, महाराजपुर जलाशय, बेलबहरा जलाशय नहर मरम्मत एवं सीसी चैनल निर्माण कार्य का मुआयाना किया। कलेक्टर ने मोरगा जलाशय के क्षतिग्रस्त स्लूस बैरल की मरम्मत के लिए कार्यपालन अभियंता को तत्काल प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्लूस बैरल की मरम्मत का काम बरसात से पहले पूरा कर लिया जाना चाहिए ताकि खरीफ सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए जलाशय से जलापूर्ति हो सके। इस अवसर पर मुख्य अभियंता विपिन खलखो, अधीक्षण अभियंता श्री राजीव वर्मा, क्वालिटी कंट्रोल प्रभारी श्री एस. के. चौकसे उनके साथ थे।
गौरबलत है कि मोरगा जलाशय से कुल 348 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई होती है। इस जलाशय के फुटब्रिज का एक पियर बीते वर्ष सितम्बर माह में स्लूस बैरल में धस गया जिसकी वजह से जलाशय का स्लूस बैरल क्षतिग्रस्त हो गया है। जलाशय का अपस्ट्रीम बांध को भी नुकसान हुआ है। इस जलाशय के जल भराव क्षमता 1.288 मिलियन घन मीटर है। बांध के क्षतिग्रस्त होने की वजह से बीते खरीफ सीजन में किसानों को पानी नहीं मिल सका था।
कलेक्टर ने आगामी खरीफ सीजन में किसानों को निर्धारित क्षमता के अनुसार सिंचाई के लिए जलापूर्ति की सके। इसको देखते हुए कार्यपालन अभियंता श्री ए. टोप्पो को इसकी मरम्मत कराई जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृति हेतु तत्काल प्राक्कलन प्रस्तुत करने को कहा।
कलेक्टर ने इसके पश्चात बेलबहरा जलाशय की योजना की नहर मरम्मत एवं सीसी चैनल निर्माण कार्य का मुआयना किया और अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.