रायपुर: मुख्यमंत्री से नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 की कांस्य पदक विजेता सुश्री जय ज्योत्सना ने की सौजन्य मुलाकात

Updated on 11-01-2023 10:36 PM

मुख्यमंत्री ने ज्योत्सना को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की
रायपुर, 11 जनवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता सुश्री जय ज्योत्सना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ज्योत्सना को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
   गौरतलब है कि सुश्री ज्योत्सना ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा असम के गुवाहाटी में 11 से 15 दिसम्बर तक आयोजित नेशनल ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप 2022 में 500 मीटर स्प्रिंट यूथ गर्ल्स (अंडर 14) श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रदेश की पहली बालिका हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदक मिला है। वे अभी गुवाहाटी स्थित खेलो इंडिया एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं।
      इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साइक्लिंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल श्री व्ही. आर. चन्नावार, ज्योत्सना के पिता श्री अशोक कुमार एवं माता श्रीमती पद्मजा भी उपस्थित थीं।
क्रमांक-6157 /भवानी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.