रायपुर: पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग जागेश को मिली नई जिंदगी

Updated on 21-02-2023 09:52 PM

जागेश अब अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा
 सड़क हादसे में बालक जागेश ने अपना एक पैर और पिता को खो दिया था

रायपुर, 21 फरवरी 2023

कृत्रिम पैर लगने के बाद 14 वर्षीय बालक जागेश ने रुंधे हुए गले से बोला - मैंने कभी सोचा नहीं था कि फिर से चल सकूंगा। अब मैं फिर से चल सकता हूं। मुझे नई जिंदगी मिली है। खैरागढ़ के ग्राम सलोनी निवासी जागेश वर्मा पिता स्वर्गीय सुकलाल वर्मा ने 5 वर्ष पहले एक सड़क हादसे में अपना एक पैर और पिता को खो दिया था। इस दोहरे दुःख से उसके जिंदगी में अंधेरा छा गया था। दुर्घटना के बाद उसका परिवार निराश हो गया था। समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के माना स्थित राज्य संसाधन पुनर्वास केंद्र (पीआरआरसी सेंटर) में दिव्यांग बालक जागेश को निःशुल्क कृत्रिम पैर बनाकर लगाये जाने से उनके जीवन में फिर से नई रोशनी भर गई है। सेंटर में जागेश को कृत्रिम पैर से चलने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब वह चल सकता है, खेल सकता है, अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है।
बालक जागेश ने खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर से मिलकर अपनी आप बीती बताई और कृत्रिम पैर लगाने हेतु आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। विभागीय तत्परता से दो माह के भीतर ही जागेश को राज्य संसाधन पुनर्वास केंद्र माना, रायपुर से कृत्रिम पैर लग गया और वह सकुशल अपने घर ग्राम सलोनी पहुंचा गया है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि जागेश बहुत खुश है क्योंकि अब वह स्कूल जाता है और अपने सारे काम खुद कर लेता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.