रायपुर डबल मर्डर...शुरुआती जांच में दुष्कर्म के सबूत:मां-बेटी के मोबाइल में मिले कई संदिग्ध नंबर, 3 हिरासत में, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं

Updated on 06-01-2025 12:27 PM

रायपुर में मां-बेटी की हत्या मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। 40 से ज्यादा मोबाइल नंबर को खंगाला है। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है। आसपास वालों का भी बयान दर्ज किया गया है। पुलिस को मां-बेटी के मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर मिले हैं।

पुलिस हत्या को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस जाति, धर्म की बिंदुओं पर भी जांच कर रही है कि धार्मिक विवाद पर तो मां-बेटी की हत्या तो नहीं की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

नाले में मिला था लड़की का शव

बता दें कि खमतराई इलाके में नए साल के दिन 14 साल की लड़की की लाश नाले में मिली थी। ठीक एक दिन बाद उसकी मां का शव मिला। दरअसल, बच्ची की लाश मिलने के बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू कर उसके घर पहुंची तो घर पर ही उसकी मां की मौत के बारे में पता चला। पुलिस को हत्या किए जाने के सबूत मिले हैं लेकिन किसने मारा और हत्या के क्या कारण थे, इसकी जांच जारी है।

3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

मां-बेटी के मोबाइल की जांच के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीनों हत्या से इनकार कर रहे हैं। वे मृतका के घर आने जाने की बात को नकार रहे हैं, जबकि तीनों के मोबाइल से लगातार मां-बेटी के फोन पर कॉल किए जाने का रिकॉर्ड मिला है। काफी देर तक बातचीत होने का भी ब्योरा मिल गया है।

संदेहियों का फुटेज नहीं मिला

घटना के दिन उनका लोकेशन धनेली का ही मिला है। उनके बयान की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने हालांकि आसपास के इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है। किसी में भी पुलिस को संदेहियों का फुटेज नहीं मिला है। जबकि नाबालिग की घर पर हत्या करने के बाद उसका शव डेढ़ किलोमीटर नाली में फेंका गया था।

इस डेढ़ किलोमीटर की दूरी में कहीं भी फुटेज नहीं दिख रहा है। अफसरों का मानना है कि आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ हत्या को अंजाम दिया है। घटना के दौरान मोबाइल का भी उपयोग नहीं किया है। घटना के समय महिला के घर के आसपास कोई संदिग्ध नंबर नहीं मिला है। सिर्फ कॉल डिटेल की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध फोन नंबर मिले हैं। उन्हीं से पूछताछ की जा रही है।

रिश्तेदारों को किया तलब

पुलिस ने पुराने विवाद के आधार पर रिश्तेदारों को तलब किया है। उनमें भी कुछ को संदेह के दायरे में रखा गया है। उन्हें रोज थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है। फिर भी अफसर दावा कर रहे हैं कि जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.