रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के लिए वर्ष 2023-24 में बैंक ऋण के लिए 46,057 करोड़ रूपए का अनुमान

Updated on 18-02-2023 08:22 PM

नाबार्ड द्वारा राज्य ऋण संगोष्ठी का आयोजन

रायपुर 17 फरवरी 2023

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आज छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्य ऋण संगोष्ठी 2023-24 का आयोजन नया रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया। क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक श्रीमती रेनी अजीत के मुख्य आतिथ्य और अध्यक्ष अपेक्स बैंक श्री बैजनाथ चन्द्राकर की विशिष्ट उपस्थिति में स्टेट फोकस पेपर (2023-24) का अनावरण किया गया।

    मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हुए वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के बैंक ऋण के लिए 46,057 करोड़ रूपए का अनुमान किया गया है। उन्होंने साख योजना प्रक्रिया में स्टेट फोकस पेपर के महत्व और नाबार्ड द्वारा राज्य में आधारभूत संरचना सुविधा के विकास, संवर्धन और विकासात्मक गतिविधियों के संबंध में शुरू की गई पहलों पर प्रकाश डाला।
    क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक श्रीमती रेनी अजीत ने स्टेट फोकस पेपर के माध्यम से सतत विकास लक्ष्य ;ैक्ळ) या ‘2030 एजेंडा’ को प्राप्त करने में नाबार्ड की भूमिका की सराहना की। उन्होंने नाबार्ड द्वारा अनुमानित प्रक्षेपण के अनुसार राज्य में जमीनी स्तर पर ऋण प्रवाह बढ़ाने के लिए सभी बैंकों से अपील की।
    छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में कृषि और ग्रामीण आजीविका विकास के लिए नाबार्ड और राज्य सरकार की योजनाओं और गतिविधियों रेखांकित किया। उन्होंने राज्य मे जनजातीय विकास हेतु कोदो, कुदकी और रागी पर विशेष ध्यान देने पर ज़ोर दिया।
    निदेशक वित्तीय संस्था श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा ने बताया की ऋण के साथ-साथ उचित समय पर ऋण का मिलना विकास के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने इसके अलावा दस आकांक्षी जिलों और एक उत्कर्ष जिले मे ऋण प्रवाह की अपार संभावनाओं को इंगित किया।
    कार्यक्रम में विशेष सचिव डॉ. तंबोली अय्याज, प्रबंध संचालक राज्य भंडार गृह निगम श्री धर्मेश कुमार साहू, संयोजक राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, श्री डी के उपाध्याय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक श्री आई के गोहिल और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.