रायपुर : दिव्यांग खिलाडियों को दी जाएगी हर संभव मदद: श्रीमती भेंड़िया
Updated on
18-04-2023 10:01 PM
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े राज्य के 15 दिव्यांग खिलाड़ियों को अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्पोर्टस व्हील चेयर प्रदान किया। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों के सहयोग और सशक्तीकरण के लिए हमेशा हाथ बढ़ाया है। उन्होंने दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक समस्याओं को भूलकर छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है, इसलिए उनकी समस्याओं का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि राज्य सरकार और समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग खिलाडियों की हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर टीम लीडर ने कहा कि अब तक वे समान्य व्हील चेयर से खेल खेलते थे। समाज कल्याण विभाग से अब स्पोर्ट व्हील चेयर के मिल जाने से खेल में वे अपना बेस्ट दे पाएंगे। इसके लिए वे सभी छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हैं। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ खेल संगठन चेयर यंग इंडियंस,टीम यंग इंडियंस, सेवा निकेतन, छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…