रायपुर : राजीव युवा मितान क्लब की कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

Updated on 09-02-2023 09:27 PM

रायपुर, 09 फरवरी 2023

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राजीव युवा मितान क्लब योजना की कार्यकारिणी केन्द्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली में संशोधन पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती रेणुजी पिल्ले भी शामिल हुई।
    बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने राजीव युवा मितान क्लब की नियमावली के वर्तमान प्रावधानों की जानकारी प्रस्तुत की। इसी प्रकार से क्लब के वित्तीय नियमों के पालन एवं सुसंगत पंजियों का संधारण सुनिश्चित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी प्रकार से क्लब में शिक्षा, खेल, समाज सेवा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण में उच्च योग्यता रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता देने का प्रस्तावित प्रावधान के बारे में सदस्यों ने अपने विचार रखें।
बैठक में राजीव युवा मितान क्लब योजना हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बजट मंे स्वीकृत राशि में से एक निश्चित राशि प्रशासकीय व्यय हेतु रखने और शेष राशि मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में गठित शासी निकाय के निर्देश पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को राजीव युवा मितान क्लब की जिला स्तरीय समिति के बैंक खाते में अंतरित करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया। इसी तरह से राजीव युवा मितान क्लब द्वारा अनुदान राशि का व्यय करने वित्तीय नियमों का पालन कर राशि का आहरण तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक की तत्काल भुगतान आवश्यक ना हो। बैठक में अन्य प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री एन.एन. एक्का, जनसम्पर्क विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, विशेष सचिव नगरीय प्रशासन श्री अयाज तम्बोली, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, संचालक पंचायत श्री कार्तिकेय गोयल, प्रभारी अधिकारी राजीव युवा मितान क्लब श्रीमती रानू साहू, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा, संयुक्त सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री जी.एल. सांकला सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.