रायपुर: लोक नर्तक दलों ने दी सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति : प्रतियोगिता में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और धमतरी जिला रहे विजेता

Updated on 29-01-2023 07:50 PM

रायपुर, 29 जनवरी 2023

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर छत्तीसगढ़ के लोक नर्तक दलों ने सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में  बलौदाबाजार, सक्ति, दंतेवाड़ा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सूरजपुर के कलाकारों ने सुआ नृत्य प्रस्तुत कर ऐसा शमा बांधा की दर्शक झूम उठे। 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बीच आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, द्वितीय स्थान बलौदाबाजार एवं तीसरा स्थान सूरजपुर जिले के प्रतिभागियों को मिला।

सुआ नृत्य प्रतियोगिता में पहली प्रस्तुति रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले से आए नृत्य दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। दल की युवतियां सुआ नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा से सज्जित, मोर पंख की कलगी एवं कौड़ी पटिया लगाकर सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति बिलासपुर संभाग के सक्ति जिले से आए नृत्य दल द्वारा दिया गया। दल की युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रृंगार कर कौड़ी के करधन, सिक्का माला एवं रंग-बिरंगी कलगी लगाए हुए सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। तीसरा प्रस्तुति बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, चौथी प्रस्तुति दुर्ग संभाग के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, पांचवी एवं अंतिम प्रस्तुति सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से आए नृत्य दल द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ सुआ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

वहीं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बेमेतरा, कोंडागांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, धमतरी और जशपुर जिले के प्रतिभागियों ने शानदार सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बीच आयोजित इस नृत्य प्रतियोगिता में पहला स्थान धमतरी, द्वितीय स्थान कोंडागांव एवं तीसरा स्थान बेमेतरा जिले के प्रतिभागियों को मिला। नृत्य प्रतियोगिता में पहली प्रस्तुति दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले के नृत्य दल ने दी। दल की महिलाएं हरे रंग की साड़ी एवं सुआ नृत्य की पारंपरिक वेशभूषा से सज्जित थे। सभी ने करधन, बहुंठा, कौड़ी पटिया, सिक्का माला से श्रृंगार किया हुआ था है। दूसरी प्रस्तुति बस्तर संभाग के कोंडागांव के प्रतिभागियों ने दिया। महिलाओं ने सुआ नृत्य के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा का संदेश दिया। तीसरी प्रस्तुति में बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नृत्य दल ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत की। नृत्य प्रतियोगिता में चौथी प्रस्तुति रायपुर संभाग के धमतरी और पांचवीं और अंतिम प्रस्तुति सरगुजा संभाग के जशपुर जिले से आए नृत्य दल द्वारा दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.