रायपुर : वन मंत्री श्री अकबर ने विभिन्न निर्माण कार्याें का किया भूमिपूजन

Updated on 30-03-2023 08:41 PM

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा में जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए जन सुविधा के लिए विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री श्री अकबर ने आंगनबाड़ी भवन, मेन रोड से महामाया मंदिर तक टू वॉल, अहिर समाज सामुदायिक भवन, हाई स्कूल सांस्कृतिक मंच और नयापारा सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

      वन मंत्री श्री अकबर ने ग्राम कुसुमघटा में विकास कार्याे की भूमिपूजन में कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों तथा समस्याओं का ठोस समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता में भी शामिल है। जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है। 

     उन्होंने कहा कि शासन बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण से गांव के छोटे-छोटे बच्चे जिनका माता-पिता के बाद स्कूल ही दूसरा घर है उन्हें यहां अच्छी शिक्षा मिलेगी। आंगनबाड़ी भवन में छोटे-छोटे नन्हे बाल गोपाल अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर पाएंगे व आंगनबाड़ी भवन का निश्चित ही ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को भी काफी लाभ मिलेगा। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना से संचालित सभी सेवाएं आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से मिलेगी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.