रायपुर : वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 118 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्र वितरण किया

Updated on 30-03-2023 08:42 PM

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान बोड़ला नगर पंचायत में 118 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान बनाने की स्वीकृति पत्र का वितरण किया। मंत्री श्री अकबर ने स्वीकृति पत्रक वितरण कर बधाई व शुभकामनाएं दी। स्वीकृति पत्र पाकर हितग्राही भी गदगद हुए।

    वन मंत्री मोहम्मद अकबर सभी परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी वार्डाे के हितग्राहियों का नाम पढ़कर हितग्राहियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अब एक विधायक होने के नाते क्षेत्र का विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में शामिल है। जब कि क्षेत्र के जनसंपर्क तथा संवाद के माध्यम से मांग, अथवा अन्य संज्ञान में लाई जाएगी, उन्हें पूरा करने का सदैव प्रयास करते रहेंगे। मंत्री श्री अकबर ने कहा, आपने हम पर भरोसा किया, और हम अपने वायदे को एक-एक कर पूरी ईमानदारी से कर रहे है। उन्होंने कहा है कि हमने सरकार बनाने से पहले जनता से जो वायदा किए थे। उन सभी वादों को प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर रहे है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। जिले के 75 हजार 450 किसानों का 455 करोड़ 65 लाख रूपए ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के 65 लाख परिवारों के लिए राशन कार्ड बना कर दिया। आने वाले इस तीन वर्षों में समय के साथ परिवार का विभाजन हो रहा है, अब फिर से उन परिवारों द्वारा नया राशन कार्ड अथवा वर्तमान राशन कार्ड का विभाजन करने की समस्या संज्ञान में लाई गई। राज्य सरकार ने ऐसे सभी परिवारों को अब राशन कार्ड बना कर दे रहे है। 

    वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि राज्य के 5 लाख 81 हजार से अधिक किसानों को मुक्त और रियाती दरों पर बिजली  देकर सलाना 900 करोड रूपए की राहत दी जा रही है। बस्तर के लोहाड़ीगुड़ा में 1707 किसानों का 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि को आदिवासियों को वापस किया गया है। राज्य में किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी ना हो, किसानों की सहुलियत के लिए धान खरीदी केन्द्रों की संख्या 2311 से बढाकर 2484 किया गया। मांग के आधार पर और बढ़ाई जा रही है, ताकि किसानों को कोई परेशनी ना हो।कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष बोड़ला श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम,श्री नीलू चंद्रवंशी, श्री सनत जायसवाल, जिला कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.