रायपुर : कास्मो एक्सपो 2023: छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर लगायी गई है छायाचित्र प्रदर्शनी

Updated on 15-01-2023 04:55 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं एवं विगत चार वर्षों की उपलब्धि पर आधारित छाया चित्र प्रदर्शनी राजधानी रायपुर में चल रहे ‘कास्मो एक्सपो-2023 ट्रेड एंड बिल्ड फेयर‘ में लगाया गया है। विधानसभा रोड स्थित श्रीराम बिजनेस पार्क में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कास्मोपालिटिन के द्वारा शुक्रवार को ‘कास्मो एक्सपो-2023 ट्रेड एंड बिल्ड फेयर‘ का भव्य शुभारंभ हुआ। 13 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 350 स्टॉल लगाए गए हैं। 

गौरतलब है कि कास्मो एक्सपो ट्रेड एंड बिल्ड फेयर अब मध्यभारत का सबसे बड़े ट्रेड फेयर के रूप में पहचान बना चुका है। इस एक्सपो में शासकीय व निजी सेक्टर के करीब 350 स्टॉल शामिल हैं। कास्मो एक्सपो में लगाये गए स्टॉलों में उद्योग-व्यापार से जुड़े लगभग सभी सेक्टर शामिल हैं, जिसमें मुख्यतः रियल एस्टेट, बिल्ंिडग कंस्ट्रक्शन, ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन, टेक्नोलॉजी इनोवेशन, मैन्यूफैक्चरिंग सर्विस, बैंक एंड फाइनेंस, ट्रेवल्स एंड टूरिज्म, एजुकेशन, हेल्थ केयर, लाइफ स्टाइल और जनरल स्टॉल शामिल हैं। इनमें शासकीय विभागों व निजी समूह के स्टॉल हैं। कास्मो एक्सपो में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है। 

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन स्थल पर राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी गई है। सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब, वनोपज की खरीदी और गोधन न्याय योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन के जरिए भी दी जा रही है और यहां आने वाले लोगों को योजनाओं से संबंधित पॉम्पलेट और ब्रोशर भी वितरित किए जा रहे है। स्टॉल में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत-संगीत पर आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे है। 

पहली बार 45 स्टॉलों के साथ फूड कोर्ट -

फूड कोर्ट का स्टॉल इस बार रायपुर फूडी लवर्स के द्वारा संचालित किया गया है, जिनके लिए एक अलग वृहद डोम हैं जहां पर 45 स्टॉल लगाए गए है। यहां पर लोगों को देश के विभिन्न राज्यों के व्यजंनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजन काभी लुफ्त उठाने का अवसर मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.