रायपुर : मिलेट कार्निवाल: पाक कला प्रतियोगिता में कोदो बर्फी ने मारी बाजी

Updated on 19-02-2023 03:25 PM

छत्त्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में मिलेट्स व्यंजनों की पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कोदो बर्फी ने स्वाद और स्वास्थ की इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। रागी सूप और कोदो वेज पुलाव भी पसंद किए गए और दोनों ने दूसरा स्थान पाया। रागी मिल्क शेक को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग टेक्नालॉजी के सीनियर लेक्चरर और शेफ श्री नितिन शेण्डे थे।

पाक कला प्रतियोगिता में आईएचएम के विद्यार्थियों के सात समूहों ने भाग लिया। उन्होंने कोदो-बादाम की खीर, कोदो वेज पुलाव, कोदो बर्फी, शरबते, रागी, रागी के गुलगुले, रागी सूप और रागी मिल्क शेक बनाया। इस तरह प्रतिभागियों ने मिलेट्स के स्टार्टर, मेन कोर्स, डेजर्ट और ड्रिंक को शामिल कर मेन्यू पूरा करने का प्रयास किया। जिससे लोग अलग-अलग तरीके से मिलेट्स के व्यंजन अपने भोजन में कैसे शामिल करें यह जान सकें।

निर्णायक श्री नितिन शेण्डे ने कहा कि मिलेट्स पौष्टिकता से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें सुपर फूड भी कहा जाता है। पुराने समय में मिलेट्स को भोजन में शामिल करने के कारण उनमें अधिक शक्ति होती थी। आईएचएम विद्यार्थियों ने कहा कि भविष्य में वे मिलेट्स फूड को प्रमोट करेंगे, जिससे लोगों का स्वास्थ बेहतर हो सके। यह विशेष उल्लेखनीय है कि इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। डिग्री कोर्स के लिए तीन लाख से अधिक और डिप्लोमा के लिए 45 से 52 हजार तक की फीस डीएमएफ फंड से दी जा रही है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के रहने और भोजन की भी व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए मिलेट्स को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों में प्रयोग कर प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात कही है।  
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ और आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय मिलेट कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। मिलेट कार्निवाल का उद्देश्य मिलेट को लोगों के दैनिक आहार में शामिल करने तथा इसके पोषक मूल्य के प्रति जनजागरूकता लाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.