रायपुर महापौर मीनल चौबे पार्षदों सहित 27 को लेंगी शपथ

Updated on 26-02-2025 02:57 PM

रायपुर। नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है जहां रायपुर नगर निगम में भाजपा की महापौर मीनल चौबे ने सवा लाख से अधिक मतों से विजय श्री हासिल की वहीं 60 भाजपा पार्षदों ने अपने अपने वार्डों में भाजपा का परचम लहराया है जिसका शपथ ग्रहण समारोह आगामी 27 फरवरी को होने जा रहा है रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता रायपुर सांसद और विधायक गण रायपुर महापौर मीनल चौबे और सभी 60 पार्षदों की शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे इस संदर्भ में शपथ ग्रहण हेतु सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों और नवनिर्वाचित पार्षदों को दिशा निर्देश देने और कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में जिम्मेदारियां आबंटित करने आज रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया उक्त बैठक में नगर निगम चुनाव के संचालक पश्चिम विधायक राजेश मूणत , रायपुर उत्तर एवं दक्षिण विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा और सुनील सोनी सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओ की उपस्थिति रही पार्षदों और कार्यकर्ताओं से भरे हुए हॉल में सभी मंडल अध्यक्षों द्वारा नवनिर्वाचित महापौर का ग़जमाला से आत्मीय स्वागत किया गया उसके पश्चात सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओ द्वारा भगवा गमछा पहना कर सभी पार्षदों का अभिनन्दन किया गया ।

सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने बैठक को संबोधित किया अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सर्वप्रथम मीनल चौबे सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी रायपुर शहर की जनता का आभार व्यक्त किया और ऐतिहासिक जीत का श्रेय रायपुर शहर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया उन्होंने कहा कि रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने हर परीक्षा को अव्वल दर्जे से पास किया है जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं ।

रायपुर नगर निगम चुनाव के संचालक पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने पार्षद दल और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक और कल्पना के परे हैं यह शहर की जनता जनार्दन का आशीर्वाद है जो उन्होंने बेलगाम हो चुके नगर निगम को सुशासन की राह पर लौटाने मीनल चौबे को दिया और सभी पार्षदों को दिया है। उन्होंने कहा कि आपका प्राथमिक उद्देश्य केवल और केवल जनता की सेवा का कार्य संकल्प लेकर कार्य करना है जिसके लिए जनता ने आपको चुना है हमारे 60 पार्षद जीत कर आए और कांग्रेस मुक्त रायपुर नगर निगम बनाने में योगदान दिया कांग्रेस दहाई तक नहीं पहुंची और यह कांग्रेस की कारगुजारीयों का प्रतिफल है । उन्होंने आगे कहा शपथ ग्रहण का कार्यक्रम ऐतिहासिक होना चाहिए रायपुर शहर की जनता को भी अनुभव हो की हमने रायपुर नगर निगम में भगवा झंडा लहराया है। आप सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन सभी गणमान्य नागरिकों को सम्मान के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में निमंत्रित करना है जिन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हम सभी को ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में योगदान दिया है आप सभी उन सामाजिक प्रमुख और वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों को आग्रह पूर्वक निमंत्रित करें ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.