रायपुर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कांकेर और जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की ली बैठक

Updated on 15-02-2023 07:00 PM

बजट, निर्माण कार्य और संसाधन जुटाने सहित स्वशासी समिति के प्रस्तावों पर हुई चर्चा

रायपुर. 14 फरवरी 2023

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में जगदलपुर और कांकेर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक ली। बैठक में दोनों मेडिकल कॉलेजों के स्वशासी समिति के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बजट प्रस्ताव, निर्माण कार्यों, चिकित्सकों और प्राध्यापकों की भर्ती, आवासीय परिसर व छात्रावास निर्माण तथा कॉलेज भवन के निर्माण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संसाधनों पर विचार-विमर्श किया गया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर. और संचालक डॉ. विष्णु दत्त भी बैठक में शामिल हुए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सिंहदेव ने कांकेर मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा प्रस्तावित विषयों पर चर्चा कर बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा करवाने की कार्ययोजना बनाने को कहा। बैठक में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के लिए चिकित्सकों की भर्ती कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से किए जाने, दवाईयों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक संसाधनों के संबंध में भी चर्चा की गई।

श्री सिंहदेव ने जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के स्वशासी समिति की बैठक में नेशनल मेडिकल कमीशन के मापदंड के अनुसार लेक्चर हॉल और परीक्षा केंद्र के निर्माण के लिए एनआईटी रायपुर का सहयोग लेने को कहा। बैठक में समिति के द्वारा प्रस्तावित बैडमिंटन कोर्ट, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और संविदा पर कार्यरत शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी के संबंध में भी चर्चा की गई। श्री सिंहदेव ने कॉलेज में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कॉलेज को मिले बजट का उपयोग वहां स्थाई संसाधनों के विकास के लिए करने को कहा। उन्होंने साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हेतु मशीनों की खरीदी के लिए स्वशासी मद की राशि का उपयोग करने को कहा।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री से स्वशासी समिति की सदस्य श्रीमती साधना तिवारी ने डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जगदलपुर शहर के बीच परिवहन की सुविधा बढ़ाने का अनुरोध किया। श्री सिंहदेव ने इस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों को जगदलपुर से डिमरापाल तक रूट के आधार पर बस की सुविधा के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों के लिए भोजन की सुविधा हेतु स्वसहायता समूह द्वारा कैंटीन के संचालन के भी निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.