आज पेश होगा रायपुर नगर निगम का बजट:1600 करोड़ के बजट का अनुमान, 11 बजे शुरू होगी सामान्य सभा

Updated on 30-03-2026 11:10 AM
रायपुर, रायपुर नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश किया जाएगा। अनुमान है कि इस बार बजट करीब 1600 करोड़ रुपए का हो सकता है। सामान्य सभा की बैठक सुबह 11 बजे नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चौथे तल स्थित सभागार में शुरू होगी, जिसमें महापौर मीनल चौबे वार्षिक बजट पेश करेंगी। साथ ही बजट पर अभिभाषण भी देंगी।

बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि से होगी। इसके बाद 1 घंटे का प्रश्नकाल रखा गया है। साथ ही एमआईसी के प्रस्ताव अनुसार तय 17 एजेंडों पर चर्चा होगी, जिसमें विकास कार्य और नामकरण जैसे मुद्दे शामिल हैं।

पिछले साल 1529 करोड़ का था बजट

पिछले वित्तीय साल नगर निगम का बजट 1529.53 करोड़ रुपए था। इसमें 1528.73 करोड़ रुपए खर्च और करीब 79 लाख रुपए अधिशेष का अनुमान रखा गया था।

शहर को महानगर बनाने की थी तैयारी

पिछले बजट में शहर को महानगरीय स्वरूप देने पर जोर रखने की बात कही गई थी। उद्योग भवन, राजेंद्र नगर, सरोना और तेलीबांधा में फ्लाईओवर निर्माण की योजना थी।

18 प्रमुख चौक-चौराहों का पुनर्विकास, CCTV कैमरे और आधुनिक निगरानी सिस्टम लगाए जाने के साथ ही ऑटोमेटेड पार्किंग, सड़कों का डामरीकरण और वृक्षारोपण के लिए 61 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था।

लोक निर्माण और आधारभूत सुविधाएं

लोक कर्म विभाग के लिए करीब 97 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया । इसमें नालों का निर्माण, सीमेंट रोड, फुटपाथ, चौराहों का विकास और वार्ड कार्यालयों के निर्माण शामिल था।

सफाई और स्वास्थ्य पर जोर

स्वच्छता, स्वास्थ्य और फूड से जुड़े कार्यों के लिए 77.55 करोड़ रुपए का प्रावधान था। इसमें मच्छर नियंत्रण, आवारा कुत्तों की नसबंदी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सफाई मित्र योजना शामिल था।

जल और बिजली व्यवस्था

जल कार्य विभाग के लिए करीब 68 करोड़ रुपए और विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के लिए करीब 74 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। इसमें पेयजल, पंप स्थापना, स्ट्रीट लाइट और सौर ऊर्जा से जुड़े काम शामिल थे।

जोन स्तर पर 189 करोड़ खर्च

जोन कार्यालयों के माध्यम से करीब 189 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की तैयारी थी। इसमें सफाई, सड़क निर्माण, नाली सुधार, सामुदायिक भवन और रखरखाव के कार्य शामिल हैं।

आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

पूंजीगत व्यय के तहत करीब 789 करोड़ रुपए खर्च का प्रस्ताव था। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, नालों के ट्रीटमेंट प्लांट, सड़क चौड़ीकरण और अन्य अधोसंरचना कार्य शामिल था।

बढ़ेगा निगम का राजस्व

नगर निगम विज्ञापन से होने वाली आय बढ़ाने के लिए ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम लागू होना था। नई विज्ञापन नीति में दरों में बढ़ोतरी का भी प्रावधान था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.