कोरबा के शातिर चोर को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 03-02-2025 12:52 PM
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेंद सिंह के दिशा-निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहापारा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोरबा जिले के शातिर चोर ओमप्रकाश मानिकपुरी को गिरफ्तार कर करीब 1.50 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया चोर
थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन हमराह स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग पर थे, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूमता दिखा। संदेह के आधार पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश मानिकपुरी (निवासी थाना बाकी मोगरा, जिला कोरबा) बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह कुसमुंडा थाना क्षेत्र (कोरबा) में चोरी कर रायपुर चोरी का सामान बेचने आया था।

चोरी का माल बरामद
आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नकदी व इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया, जिसकी कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद सामान की सूची इस प्रकार है:

सोने के आभूषण:
    1 नेकलेस, 1 जोड़ी झुमके, 1 जोड़ी बाली, 1 आर्टिफिशियल अंगूठी, 1 मांग टीका, 1 लॉकेट माला (8 मोती सहित)

चांदी के आभूषण व अन्य सामान:
    7 पायल, 1 सिंदूर डिब्बा, 2 दीये, 2 जोड़ी बिछिया, 2 चम्मच, 2 कटोरी, 5 जोड़ी चूड़ी (बच्चों के), 2 चाबी गुच्छा, 1 सिक्का (₹207 के सिक्कों सहित)

इलेक्ट्रॉनिक सामान: 1 Oppo मोबाइल, 1 ईयरफोन, 1 स्मार्ट वॉच

बरामद सामान को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, इस मामले की सूचना थाना कुसमुंडा (कोरबा) को भी दे दी गई है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि अन्य मामलों का भी खुलासा हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.