रायपुर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग:100 जवानों ने की 200 से ज्यादा मकानों की जांच, चाकूबाजी-लूट होते ही अफसर सड़कों पर निकले

Updated on 20-07-2026 01:14 PM
रायपुर, रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने रविवार को बड़ा सर्च और वेरिफिकेशन अभियान चलाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग के दौरान 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान 200 से ज्यादा मकानों में पहुंचे। इस दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की गई।

अभियान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) रमाकांत साहू के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें तेलीबांधा और पुलिस लाइन के जवानों को तैनात किया गया। पुलिस की टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर घर-घर दस्तक दी और रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। इसी तरह उत्तर जोन में भी अफसरों ने गश्त की।

दस्तावेजों की जांच की

इस कार्रवाई के दौरान किरायेदारों, घरेलू सहायकों और बाहरी व्यक्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने मकान मालिकों से भी जानकारी ली और रिकॉर्ड का मिलान किया।

जिन स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली, वहां विशेष पूछताछ की गई। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में छिपे संदिग्ध लोगों की पहचान करना और अपराध की संभावनाओं पर अंकुश लगाना है।

अब पढ़िए अफसरों ने क्या कहा ?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नियमित सत्यापन अभियान से चोरी, लूट, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। हाल के दिनों में शहर में हुई वारदातों को देखते हुए ऐसे अभियान और तेज किए जा रहे हैं।

पुलिस की अपील सत्यापन कराए

कमिश्नरेट रायपुर ने लोगों से अपील की है कि, वे अपने यहां रहने वाले किरायेदारों, घरेलू सहायकों और अन्य बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।

यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को सूचना दें। अफसरों का कहना है कि इस तरह के सरप्राइज चेकिंग और सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.