रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना: नगरीय क्षेत्रों में एक लाख 12 हजार से अधिक आवास पूर्ण

Updated on 15-02-2023 06:54 PM

रायपुर, 14 फरवरी 2023

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन (शहरी) की राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण के अंतर्गत नवीन परियोजनाओं की स्वीकृति और पूर्व में स्वीकृत परियोजनाओं में आवासों की कटौती उपरांत संशोधित परियोजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में योजना की भौतिक प्रगति एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी अधिकारियों ने दी।
नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राही (घटक) द्वारा स्वयं आवास निर्माण हेतु करीब दो लाख 20 हजार 189 आवास स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से भागीदारी (घटक) में किफायती आवास निर्माण के तहत 47 हजार 593 आवास स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत आवासों में से करीब एक लाख 12 हजार 903 आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 2766 करोड़ 55 लाख केन्द्रांश और 1734 करोड़ 69 लाख राज्यांश के रूप में प्राप्त किए गए है। आवास के निर्माण में अब तक 3860 करोड़ 63 लाख की राशि का व्यय की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस बैठक में विशेष सचिव नगरीय प्रशासन डॉ. अयाज तम्बोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण श्री सौमिल रंजन चौबे सहित नगरीय प्रशासन, राजस्व, आरडीए, गृह निर्माण मण्डल, हुड्को सहित राज्य बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.