रायपुर : स्टार गैजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी

Updated on 04-01-2023 04:00 PM

  भिलाई सेक्टर 6 के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज से  तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला की शुरुआत हुई,  जिसमें सेजेस के विद्यार्थियों ने 110 गुना जूमिंग कैपेसिटी वाले रिफ्लेक्टिव टेलीस्कोप से चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को देखा। स्टार गेजिंग में आकाशगंगा से लेकर खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने सेजेस के विद्यार्थी। सेजेस के बच्चों के लिए ये अनुभव किसी सपने के पूर्ण होने जैसा था। 
           दुर्ग जिले में सेक्टर 6 में स्थित आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहला स्कूल बन गया है, जहां एस्ट्रोनॉमी लैब से बच्चे इस दुनिया के परे दूसरी दुनिया से  परिचित हो पाएंगे। इसी  की शुरुआत आज स्टार गैजिंग इवेंट को लेकर हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने 50  हजार रुपए से  लेकर 1 लाख रुपए तक के ट्यूबलरनुमा रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप से खगोलीय विज्ञान को समझने की कोशिश की। बच्चों ने इस टेलीस्कोप से आज चंद्रमा और जुपिटर ग्रह को अपनी आंखों के ठीक सामने पाया।
 इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अमेचर  एस्ट्रोनॉमी क्लब के कोऑर्डिनेटर श्री राजेश लोहिया ने  स्कूली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटक और उनकी घटनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि ब्रह्मांड में ग्रह पृथ्वी में हम दोनों के दोनों ऑर्बिट में है इसलिए दोनों की पोजीशन में निरंतर बदलाव होता रहता है। पृथ्वी अपने ही स्थान में  घूर्णन भी कर रही है और सूर्य की  परिक्रमा भी कर रही है। उन्होंने उपस्थित बच्चों को पुराने समय के लोग सुबह के समय सूर्य को और रात के समय  ध्रुव तारे को किस प्रकार दिशा सूचक के रूप में प्रयोग करते थे इनकी जानकारी भी दी।
स्काई व्यू एंड्राइड एप्लीकेशन बना बच्चों का एस्ट्रो ट्युटर  विद्यार्थियों को स्काई व्यू नामक एंड्राइड एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी दी गई।इस एप्लीकेशन के माध्यम से बच्चे अपने मोबाइल को आकाश की ओर दिशा देकर किसी भी खगोलीय पिंड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि यह एप्लीकेशन एक प्रकार से बच्चों के लिए एक एस्ट्रो ट्युटर की भांति कार्य करता है।
खगोलीय विज्ञान की दुनिया को विद्यार्थी बेहतर तरीके से समझे और इसे भविष्य में अपने कैरियर के रूप में अपनाएं इसके लिए कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने  नवाचार करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत एस्ट्रोनॉमी इवेंट और एस्ट्रोनॉमी लैब को लेकर नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास  द्वारा अनुपम पहल की गई। इस पहल की नगर निगम भिलाई के महापौर श्री नीरज पाॅल ने भी सहराना की है।
    इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस   सहायक कलेक्टर श्री लक्ष्मण तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री  अभय जयसवाल ,सेजेस की प्राचार्य श्रीमती दलजीत कोराड़ा, एस्ट्रो लाइफ डेवलपर सुश्री अनुष्ठा दास वैष्णव, एस्ट्रोलाइफ डिजाइनर श्री अतुल जिंदल व सेजेस के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.