रायपुर : साहू समाज संगठित एवं शिक्षित समाज - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Updated on 15-01-2023 04:54 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के फतेहसिंह खेल मैदान खैरागढ़ में जिला साहू संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी को मकर संक्राति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए तथा दुबेलिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज संगठित एवं शिक्षित समाज है तथा समाज सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत साहू समाज सबसे बड़ा संगठित समाज है। सबसे ज्यादा किसान साहू समाज में है। सभी किसानों की ऋण माफी हुई है और उनके धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वहीं इस वर्ष अब तक 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है तथा किसानों के खाते में लगभग 20 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है। 
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में रामायण मंडली के माध्यम से अच्छा वातावरण बना है। प्रदेश में छेरछेरा, पुन्नी, पोला, तीजा, हरेली, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं रीतिरिवाज को बढ़ावा मिला है। बच्चे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से परिचित हो रहे हैं और हम सभी समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने एक समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। हम सभी को मिलकर इस सपने को पूरा करना है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने मकर संक्राति के अवसर पर पतंग एवं गुब्बारे उड़ाएं। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में साहू समाज की पत्रिका का विमोचन किया।

    कार्यक्रम को अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ श्री टहल सिंह, जिला साहू समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तिलेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड श्री संदीप साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री नवाज खान, समाजसेवी श्री पदम कोठारी, सभापति जिला पंचायत श्री विपल्व साहू, श्री घम्मन साहू सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.