रायपुर : विशेष लेख : भरोसे का बजट: चार नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय की मिली सौगात

Updated on 12-03-2023 10:14 PM

इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में अध्ययनरत देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए ऑफ कैम्पस सेंटर की होगी स्थापना

स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के छात्रों को प्रोत्साहित करने वाला बजट

लेख : सुनील त्रिपाठी, सहायक संचालक

रायपुर, 12 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल का पांचवां बजट पेश किया है। प्रदेश के सभी वर्गाें के लोगों को ध्यान में रखकर इस बजट को तैयार किया गया है। बजट में युवाओं से लेकर बुजुर्गाें और महिलाओं तक सभी के लिए विशेष प्रावधान किया है। स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए भी मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं की है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की संख्या को बढ़ाने के साथ कुछ चयनित महाविद्यालयों में भी आगामी सत्र से अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शोध कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य रिसर्च फेलोशिप योजना प्रारंभ की गई है।

बजट के माध्यम से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से ही उच्च शिक्षा निरंतर रखने की सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शिक्षा सत्र 2023-24 से प्रदेश के चयनित महाविद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 101 नए आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय खोलने की भी घोषणा की गई है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के तर्ज पर महासमुंद, कोरबा, बिलासपुर और रायगढ़ जिले में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के लिए नए सेटअप और प्रति भवन 12 करोड़ की लागत से 4 महाविद्यालय भवन निर्माण किया जाएगा। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बस्तर और अंबिकापुर में पूर्व से स्वीकृत महाविद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करते हुए कुल 10 जिलों में अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालयों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में देश-विदेश से अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नवा रायपुर, अटल नगर में ऑफ कैम्पस सेंटर की स्थापना की जाएगी। साथ ही 4 संभागीय मुख्यालयों पर संगीत महाविद्यालय और 6 कन्या महाविद्यालय सहित इस वर्ष कुल 23 नवीन महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को शोध कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए राज्य रिसर्च फेलोशिप योजना प्रारंभ की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.