रायपुर: विशेष लेख : लोक निर्माण विभाग के बजट के मुख्य आकर्षण

Updated on 10-03-2023 11:19 PM

अधोसंरचना विकास  के लिए 7  हजार 651 करोड़ रूपए  का प्रावधान
बजट में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधोसंरचना के विकास का रखा गया है खास खयाल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में अधोसंरचना विकास एवं पूजीगत व्यय को प्रोत्साहित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के बजट में कुल 07 हजार 651 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। लोक निर्माण के बजट में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधोसंरचना के विकास का खास खयाल रखा गया है।

लोक निर्माण विभाग के बजट के खास प्रावधान
बजट में राज्य मार्गों के निर्माण हेतु 180 करोड़ रूपए, मुख्य जिला सड़कों के निर्माण हेतु 378 करोड़ रूपए , ग्रामीण मार्गो के निर्माण हेतु 735 करोड़ रूपए, वृहद एवं मध्यम पुलों के निर्माण हेतु 629 करोड़ रूपए तथा रेलवे ओवरब्रिज निर्माण हेतु 50 करोड़ रूपए का प्रावधान है।

लोक निर्माण विभाग के बजट में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1377 नवीन निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसमें 1081 सड़क कार्य हेतु 579 करोड़ रूपए, 272 वृहद एवं मध्यम पुल कार्य हेतु 149 करोड़ रूपए तथा 24 नवीन शासकीय विश्रामगृह के निर्माण हेतु 09 करोड़ रूपए का प्रावधान है। 50 रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, सर्वेक्षण, भू-अर्जन एवं यूटिलिटी कार्य हेतु कुल 29 करोड़ 95 लाख  रूपए का प्रावधान है।

बजट में विभिन्न शासकीय भवनों जैसे स्कूल-कॉलेज, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी इत्यादि को पक्की सड़क से जोड़ने हेतु पहुंच मार्ग निर्माण की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना में 150 करोड़ रूपए का प्रावधान है।

एशियन विकास बैंक की सहायता से निर्माणाधीन सड़क विकास परियोजनाओं के लिए 793 करोड़ रूपए का प्रावधान है। ए.डी.बी. फेस-4 परियोजना अंतर्गत 17 सड़कों के सर्वेक्षण एवं निर्माण कार्य के लिए नवीन मद के रूप में 43 करोड़ रूपए का प्रावधान है। बजट में नाबार्ड की सहायता से ग्रामीण मार्गों के निर्माण हेतु 150 करोड़ रूपए का प्रावधान है।
राम वन गमन पथ के मार्गों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा मार्गों पर संकेतकों व प्रतीकों के विकास के लिए नवीन मद में 02 करोड़ रूपए का प्रावधान है। इसके साथ ही  राजधानी रायपुर के हृदय स्थल में प्रवाहित खारून नदी पर रिवर फ्रंट का विकास किया जाएगा। इसमें नदी के तटों पर पक्के निर्माण कार्य एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। इस प्रकार पूरे तट क्षेत्र का व्यवसायिक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा जिसके लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान है।

बजट में रायपुर के जी.ई. रोड रोड पर शारदा  चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान है। इसके साथ ही बजट में रायपुर में तेलीबांधा फ्लाईओवर के निर्माण हेतु नवीन मद में प्रावधान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.