रायपुर : राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23

Updated on 09-01-2023 10:00 PM

गेड़ी दौड़ में बिलासपुर संभाग ने मारी बाजी 
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खेल प्र्रतिभा का शानदार प्रदर्शन 
खिलाड़ियों में पारंपरिक खेलों के प्रति दिखा खासा उत्साह 

रायपुर, 09 जनवरी 2023

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन आज छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर में पारंपरिक खेल गेंडी दौड़, संखली, रस्साकशी, पिट्ठुल और बांटी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक खेलों के प्रति प्रतिभागियों और साथी खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। 

गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का शानदार प्रदर्शन
गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का शानदार प्रदर्शन रहा। बिलासपुर संभाग ने महिला वर्ग की तीनों श्रेणियों 18 वर्ष से कम आयु वर्ग, 18 से 40 आयु और 40 से अधिक वर्ग में बाजी मारकर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पुरूष वर्ग के 40 वर्ष से अधिक आयु श्रेणी की गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में भी बिलासपुर संभाग ने पहला स्थान प्राप्त किया। 

गेड़ी दौड़ स्पर्धा में 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग से लक्ष्मीबाई सिदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दुर्ग संभाग से चितरेखा द्वितीय स्थान पर रही तथा रायपुर संभाग से दशोदा ध्रुव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग की गेड़ी दौड़ स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग से आत्माराम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बस्तर संभाग से निरसिंह तुलावी द्वितीय स्थान पर रहे तथा रायपुर संभाग से दशरू सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

गेड़ी दौड़ स्पर्धा में 18 वर्ष से 40 वर्ष पुरूष वर्ग में दुर्ग संभाग से पुनेश धुर्वे ने तेज दौड़ लगाई और प्रथम स्थान प्राप्त किया, बिलासपुर संभाग से राकेश ध्रुव द्वितीय स्थान पर रहे तथा रायपुर संभाग से डीगमचंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 18 वर्ष से 40 वर्ष की महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग से सफिला कंवर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दुर्ग संभाग से नम्रता साहू  द्वितीय स्थान पर रही तथा रायपुर संभाग की संगीता लहरे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

गेड़ी दौड़ में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में भी प्रदेश के पांचों संभाग से विजयी महिला एवं पुरूष प्रतिभागी शामिल हुए। इस वर्ग में भी बिलासपुर संभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और वहां की राजेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और दुर्ग संभाग से प्रज्ञा विश्वकर्मा द्वितीय स्थान पर रही तथा बस्तर संभाग से मोनिका निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आयु वर्ग में सरगुजा संभाग से पुरूष प्रतिभागी भुपेन्द्र कुमार राजवाड़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और बिलासपुर संभाग से दीपक भास्कर द्वितीय स्थान पर रहे तथा दुर्ग संभाग से योगेश धुर्वे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

बांटी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने साधा निशाना
बांटी (कंचा) की प्रतियोगिता - 
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन बांटी प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम और 18 से 40 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें से 18 से कम उम्र के पुरूष वर्ग में बस्तर संभाग प्रथम, सरगुजा संभाग द्वितीय और बिलासपुर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान पर रायपुर संभाग एवं तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग ने कब्जा जमाया। 18 से 40 वर्ष उम्र के पुरूष वर्ग में बस्तर संभाग और महिला वर्ग में दुर्ग संभाग विजेता रहा। पुरूष वर्ग में रायपुर और सरगुजा संभाग ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में दुर्ग और रायपुर संभाग ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

पिठ्ठूल प्रतियोगिता 18 वर्ष से कम आयु की बालिका वर्ग में सरगुजा संभाग ने प्रथम, बिलासपुर संभाग ने द्वितीय एवं बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रायपुर संभाग का दबदबा रहा। द्वितीय स्थान बस्तर संभाग एवं तृतीय स्थान सरगुजा संभाग ने प्राप्त किया। संखली प्रतियोगिता में आज 18 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग में रायपुर संभाग और बालिका वर्ग में बस्तर संभाग की टीम ने फाईनल में स्थान पक्का कर लिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.