रायपुर: राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23: पिट्ठुल के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

Updated on 10-01-2023 09:06 PM

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन भी रही पारंपरिक खेलों की धूम
रायपुर, 10 जनवरी 2023

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तीसरे दिन आज छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम बूढ़ापारा, रायपुर में पारंपरिक खेल पिट्ठुल और संखली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक खेलों के प्रति प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
पिट्ठुल प्रतियोगिताओं में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक वर्ग में रायपुर संभाग ने बाजी मारी वही बस्तर संभाग ने दूसरा और सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह बालिका वर्ग में सरगुजा संभाग पहला, बिलासपुर संभाग ने दूसरा और बस्तर संभाग तीसरा स्थान हासिल किया। 18 से 40 आयु वर्ग के प्रतियोगिताओं में दुर्ग संभाग ने पहला, रायपुर संभाग दूसरा और बस्तर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वही महिला वर्ग में बिलासपुर संभाग ने पहला, रायपुर संभाग ने दूसरा और बस्तर संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 40 से अधिक आयुवर्ग में पुरुष वर्ग में बिलासपु    र संभाग ने पहला, रायपुर संभाग ने दूसरा, दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला आयुवर्ग में बस्तर संभाग ने पहला, दुर्ग संभाग ने दूसरा, सरगुजा संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। दलीय खेल संखली की प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम उम्र की महिला वर्ग में बस्तर संभाग प्रथम, रायपुर द्वितीय और दुर्ग तीसरे स्थान पर रहा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देेने के उद्देश्य के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में 14 खेलों को शामिल किया गया है। इसके तहत दलीय खेल में गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं शामिल हैं। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
क्रमांक-6133/दानेश्वरी

 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.