रायपुर: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा भरपूर ऊर्जा और जोश के साथ पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति

Updated on 29-01-2023 07:53 PM

15 से 40 आयु वर्ग में कोंडागांव और 40 से अधिक आयु वर्ग में बेमेतरा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

रायपुर, 29 जनवरी, 2023

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन साईंस कालेज मैदान के मुख्य मंच में पंथी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देखने को मिली। युवा कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों के पंथी नर्तक दलों ने हिस्सा लि  15 से 40 आयु वर्ग में बस्तर संभाग के कोंडागांव ने तथा 40 से अधिक आयु वर्ग में दुर्ग संभाग के बेमेतरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

15 से 40आयु वर्ग मे  दुर्ग जिले ने द्वितीय स्थान तथा बिलासपुर जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 से अधिक आयु वर्ग की पंथी नृत्य प्रतियोगिता में  रायपुर संभाग के रायपुर जिले ने दूसरा स्थान तथा सरगुजा संभाग के कोरिया जिले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
    पंथी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नर्तक दल को 10 हजार रुपये की राशि एवं मोमेंटो, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले नर्तक दल को सात हजार पाँच सौ रुपये तथा मोमेंटो, इसी प्रकार तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले नर्तक दल को 05 हजार रुपये की राशि तथा मोमेंटो प्रदान की जाएगी

     पंथी नृत्य में 15 से 40 आयु वर्ग प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के प्रतिभागियों ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी के संदेशों को नृत्य- गीत के माध्यम से प्रस्तुत क़िया। बेरा बखत के मोल ना समझो समय बड़ा बलवान है...अर्थात जीवन में समय का बड़ा महत्त्व होता है इस संदेश के साथ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। दूसरे क्रम में सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के प्रतिभागियों ने नृत्य के माध्यम से पिरामिड बनाकर साहसिक प्रदर्शन कर गीत के माध्यम से संदेश दिए। उन्होंने सुमर लगाऊ तोर, वंदना ला सुन ले मोर, ज्ञान गंगा ज्ञान दाता गुरु बाबा मोर.....गीत गायन के साथ गुरु बाबा गुरुघासीदास का स्मरण करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी।तीसरे क्रम में दुर्ग संभाग के दुर्ग जिले के पंथी नर्तकों ने पिरामिड बनाकर अद्भुत प्रस्तुति दी और अपने जोश एवं उल्लासपूर्ण नृत्य से लोगों को मंत्रमुंग्ध कर दिया। चौथे क्रम में बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला और पांचवे और अंतिम प्रस्तुति बिलासपुर संभाग के जिला बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम रलिया के पंथी नर्तको ने दी।
कोंडागांव के दल ने सत्य के जोत जला के सतनाम बगराये, भक्त मन ला रद्दा दिखा के ज्ञान के दीप जलाए.....गीत के साथ बाबा गुरुघासीदास जी का चरणवन्दन कर पंथी नृत्य की प्रस्तुति दी। मांदर और झांझ की ताल, सामूहिक रूप से कलाकरों के पैरों की लय, कलाकरों के जोश और उनके करतबों ने, पिरामिड बनाकर सलामी की प्रस्तुति ने दर्शकों को सहसा अपनी ओर आकर्षित किया। पंथी नृत्य में लड़कियों के समूह के जोशीले प्रदर्शन ने दर्शकों की भीड़ जुटाने में मुख्य भूमिका निभाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.